- यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया
- मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए
- ईपीएफ योजना, 2026 के अंतर्गत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘ई-सहयोग’ पोर्टल पर नवीनीकृत ऑनलाइन एनआरएल मॉड्यूल का किया शुभारंभ
- आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई
- बालोद : खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन, 21 दिनों तक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी प्रारूप रिपोर्ट
- जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात
- रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
Author: Manpreet Singh
दो माह में भारत सरकार के अधिकारियों का तीसरा दौरा, सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की नीति पर होगा विचार रायपुर, 15 मई 2026 छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल अब देशभर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने राज्य के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों और नागरिक-केंद्रित सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी है। भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा पिछले दो माह में यह…
Raipur chhattisgarh VISHESH / वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 5,05,500 टन प्राइम रेल उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए एचआर-एलएंडडी सेंटर में विशेष परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वार्षिक व्यवसाय योजना लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित कार्यसंस्कृति विकसित करना, परिचालन दक्षता बढ़ाना तथा उत्पादन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मार्केटिंग एंड यूजर्स) बी. के.…
Raipur chhattisgarh VISHESH / कर्मचारियों और उनके परिवारों में सांस्कृतिक प्रतिभा एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहन देने की दिशा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 9 जून से 13 जून 2026 तक अंतर-विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतिष्ठित वार्षिक प्रतियोगिता सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में संयंत्र के कर्मचारियों एवं उनकी जीवनसंगिनियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के अंतर्गत पुरुष हिंदी एकल गायन, महिला हिंदी एकल गायन, पुरुष गैर-हिंदी एकल गायन, महिला गैर-हिंदी एकल गायन तथा युगल गायन…
दुर्ग जिले के टॉपर आयुष प्रिया और शहर की तृतीय रैंक प्राप्त अर्पिता यादव को किया गया सम्मानित Raipur chhattisgarh VISHESH / स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट द्वारा शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस्पात भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने मेधावी छात्र आयुष प्रिया एवं छात्रा अर्पिता यादव को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक…
ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और सुशासन का नया मॉडल बनेगा VB-G-RAM-G : कमलेश पासवानमनरेगा से पंचायत तक डिजिटल मॉनिटरिंग का नया दौर, VB-G-RAM-G से सशक्त होगा ग्रामीण जनजीवन Raipur chhattisgarh VISHESH / केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-जी-राम-जी (VB-G-RAM-G)” विकसित ग्राम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। यह व्यवस्था ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करेगी तथा गांवों को आत्मनिर्भर और विकासोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि “वीबी-जी-राम-जी” आगामी एक जुलाई से देशभर…
Raipur chhattisgarh VISHESH /केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सुरक्षा में लगे फॉलोअप एवं काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काफिले में वाहनों की संख्या कम कर सादगी, ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिए जाने से प्रेरित होकर लिया है। श्री साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकटों और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए संसाधनों का संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग समय की मांग है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण…
डॉ. सरथ गोपालन कुछ समय पहले मेरे क्लिनिक में पांच साल की एक बच्ची लाई गई। वह अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में विकास के कई चरणों में पीछे लग रही थी। उसकी बोलने की गति धीमी थी और वह अपने हमउम्र बच्चों जितनी सक्रिय या जुड़ी हुई नहीं दिख रही थी। उसके विकास के आकलन में वह तीन साल की बच्ची के स्तर पर पाई गई। उसकी मां बहुत चिंतित थीं। बच्ची बीमार नहीं थी। कोई ऐसी बीमारी या निदान नहीं था जो इसकी वजह समझा सके। लेकिन जब हमने कोविड-19 के पिछले दो वर्षों के बारे में…
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2025 में जशपुर की सरडीह ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पहचान Raipur chhattisgarh VISHESH /ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 में जशपुर जिले की सरडीह ग्राम पंचायत को “स्वच्छ एवं हरित पंचायत” श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार वितरण समारोह 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2025 के अंतर्गत सरडीह ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान…
पिछले 3 दिनों में, लगभग 1.40 करोड़ घरेलु एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हुई जिसमें लगभग 1.39 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गएसार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड मिनी एलपीजी सिलेंडरों के लिए 11,870 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए, 3 अप्रैल 2026 से इन शिविरों में 2.10 लाख से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर की बिक्री हुईमार्च 2026 से अब तक लगभग 7.03 लाख पीएनजी कनेक्शनों का गैसीकरण किया गया, अतिरिक्त 2.72 लाख कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार हुआ, लगभग 7.49 लाख ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण करायाभारत के लिए एलपीजी ला…
प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षात्मक सिंचाई, आजीविका संवर्धन और मृदा एवं जल संरक्षण संबंधी पहलों की समीक्षा की प्रविष्टि तिथि: 15 MAY 2026 1:07PM भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री नरेंद्र भूषण के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के मगरलोद ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत वाटरशेड विकास परियोजनाओं का व्यापक क्षेत्र दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षात्मक सिंचाई, आजीविका संवर्धन और मृदा एवं जल संरक्षण पर केंद्रित विभिन्न पहलों की समीक्षा की। इस प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव (वाटरशेड प्रबंधन) श्री नितिन खाडे और…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

