
Raipur chhattisgarh VISHESH : हाल में ही भोपाल में संपन्न हुए 68वें राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन में छत्तीसगढ़ के हेमंत कुमार शर्मा ने 50 मी स्माल बोर राइफल शूटिंग में रिनाउंड शूटर की उपाधि प्राप्त की| हेमंत शर्मा पिछले 2 साल से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं|
2024 में उन्होंने गोवा में आयोजित ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया था| ऐसा करने वाले वह छत्तीसगढ़ के पहले निशानेबाज हैं | उन्होंने शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए अपने गृह ग्राम धमधा में बच्चों को शूटिंग सीखने की इच्छा रखते हैं|

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने कोच और मित्रों का आभार व्यक्त किया है|





















