

यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.भारतीय दूतावास ने नाविकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार भी जताया
यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनकी तबीयत ठीक है. वे भारत लौट रहे हैं.

दूतावास ने नाविकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार भी जताया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले भारत ने बताया था कि यमन के तट के पास एक घटना में शामिल नौका (यॉट) पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं.








