- ईपीएफ योजना, 2026 के अंतर्गत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘ई-सहयोग’ पोर्टल पर नवीनीकृत ऑनलाइन एनआरएल मॉड्यूल का किया शुभारंभ
- आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई
- बालोद : खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन, 21 दिनों तक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी प्रारूप रिपोर्ट
- जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात
- रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
Author: Manpreet Singh
पीएचडी की डिग्री मिलने पर माता के पैर छूकर लिया आर्शीवाद रायपुर, 15 मई 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह के दौरान एक सुखद तस्वीर दिखाई दी जब दंतेवाड़ा जिले के एक आदिवासी छात्र डॉ. विक्की कुमार नेताम को अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग (जेनेटिक्स एवं प्लान्ट ब्रीडिंग) में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. विक्की कुमार नेताम दंतेवाड़ा जिले के पहले कृषि शोध उपाधि धारक विद्यार्थी हैं। उनको यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। डॉ. विक्की कुमार नेताम आज यहां अपनी पीएचडी की डिग्री लेने के लिए अपनी माता जी एवं बहन के…
जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को दी गई निर्धारित आर्थिक सहायता रायपुर, 15 मई 2026 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ द्वारा सद्भावना भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 जोड़े विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक नवदंपत्ति के बैंक खाते में निर्धारित राशि अंतरित की…
ग्राम पंचायत जर्वे-च एवं नगर पालिका चांपा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का निरीक्षण, नागरिकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड, रोजगार कार्ड, किसान किताब सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण रायपुर, 15 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम…
रायपुर, 15 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत मानपुर के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कोराचा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोराचा क्लस्टर अंतर्गत कोराचा, मानपुर, ख्वासफड़की, तोलूम, पानाबरस, ढब्बा, तेरेगांव, कनेली, बसेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा, ईरागांव एवं तुमडीकसा सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे उनके गांव में उपलब्ध कराया गया। शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 1476 आवेदन प्राप्त…
’ढोंढरा शिविर में 3 महिला समूहों को मिला 10 लाख रुपये का ऋण’ ’हितग्राहियों को मौके पर वितरित किए प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ’ रायपुर, 15 मई 2026 सुकमा जिले के ग्राम पंचायत ढोंढरा में सुशासन तिहार और “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में प्रशासन की सक्रियता और जनसेवा का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 10 लाख रुपये का बैंक ऋण वितरित किया गया।…
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और आस्था का दिखा भव्य संगम रायपुर, 15 मई 2026 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के गारंजी में आयोजित पारंपरिक कानाहर्राल पेन करसाद जातरा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पहचान है और इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। त्रिवार्षिक रूप से आयोजित होने वाला यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बस्तर की समृद्ध परंपराओं का जीवंत उदाहरण है। जातरा में बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ महाराष्ट्र के…
18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान रायपुर, 15 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 18 से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के 1544 तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 6691 गांवों में संचालित होगा। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पोषण और…
अब संतोष को जीरो ब्याज दर पर ऋण सुविधा का मिलेगा लाभ गरियाबंद, 15 मई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पोखरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषक श्री संतोष साहू को केसीसी सह पासबुक प्रदान किया गया। यह केसीसी सह पासबुक खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री रोहित साहू तथा कलेक्टर श्री बीएस उईके के हाथों वितरित किया गया। केसीसी सह पासबुक मिलने से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।…
दो माह में भारत सरकार के अधिकारियों का तीसरा दौरा, सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की नीति पर होगा विचार रायपुर, 15 मई 2026 छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल अब देशभर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने राज्य के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों और नागरिक-केंद्रित सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी है। भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा पिछले दो माह में यह…
Raipur chhattisgarh VISHESH / वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 5,05,500 टन प्राइम रेल उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए एचआर-एलएंडडी सेंटर में विशेष परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वार्षिक व्यवसाय योजना लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित कार्यसंस्कृति विकसित करना, परिचालन दक्षता बढ़ाना तथा उत्पादन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मार्केटिंग एंड यूजर्स) बी. के.…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

