Author: Manpreet Singh

एनएमडीसी लिमिटेड ने 26 अक्टूबर 2026 को अपने मुख्यालय, हैदराबाद में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की शुरुआत की। श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की संचालन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति और माननीय प्रधान मंत्री के संदेशों को पढ़ा गया, साथ ही मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग का संदेश भी पढ़ा गया। इसी तरह, एनएमडीसी की परियोजना इकाइयों में संबंधित परियोजना…

Read More

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “सेमीकंडक्टर एवं एआई उद्योग के रुझान, उभरती प्रौद्योगिकियाँ, उद्योग की अपेक्षाएँ एवं करियर के अवसर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा सेमीकंडक्टर उद्योग में उभरते अवसरों से परिचित कराना और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।कार्यशाला में लैम रिसर्च (LAM Research) के कार्यकारी निदेशक श्री अनिल गुप्ता ने “भारत में सेमीकंडक्टर के अवसर” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने देश की तकनीकी क्षमताओं और…

Read More

कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र/15/10/2026-27 दिनांकः- 28.10.2026 Raipur chhattisgarh VISHESH // दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर YUVA CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आज जयस्तंभ चैक, रायपुर में 21,000 मिट्टी के दीयों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। YUVA CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कुम्हारों एवं मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों के परिश्रम को सम्मान देना…

Read More

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत संकल्प दिवस का आयोजन; सीएमडी श्री हरीश दुहन ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के व्यू प्वाइंट पर मानव शृंखला बनाकर एसईसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत गेवरा क्षेत्र में आयोजित संकल्प दिवस का यह विशेष आकर्षण रहा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने “सतर्कता ही समृद्धि है” का संदेश दिया। केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए…

Read More

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण नियद नेल्ला नार योजना 2.0 से रोजगार और स्वरोजगार के खुल रहे नए अवसर बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम Raipur chhattisgarh VISHESH //रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है। कभी नक्सल हिंसा और चुनौतियों से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब युवाओं के हाथों में हुनर और भविष्य के प्रति नया विश्वास दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि बस्तर का प्रत्येक…

Read More

प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं बन रहीं ऊर्जा उद्यमी, 415 सोलर स्थापना के प्रकरण प्रक्रियाधीन Raipur chhattisgarh VISHESH /// रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं अब स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कभी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से जुड़ी महिलाएं अब सौर ऊर्जा जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित ‘द्वीप्ति योजना’ (DWEEPTI)…

Read More

स्वर्गीय लरंग साय जी का जीवन जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री श्री साय बलरामपुर जिले को ₹202.65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और 146 कार्यों का लोकार्पण शंकरगढ़ में बनेगा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन, चांदो में बड़े सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा स्वर्गीय लरंग साय जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने प्रतिमा स्थल के समीप बनेगा भव्य स्मृति द्वार सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय Raipur chhattisgarh VISHESH…

Read More

अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी दूर सुरक्षित स्थान पर आजीविका गतिविधियों पर खुलकर चर्चा कर रहीं महिलाएं रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महतारी सदन योजना के तहत सुविधाजनक भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पुहपुटरा में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। …

Read More

55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं छह माह में प्रति डबरी औसतन 50 हजार रुपये लाभ का अनुमान वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत जल संसाधनों का आजीविका के साधन के रूप में उपयोग रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका डबरियों (वर्षा जल संरक्षण हेतु बनाई गई छोटी संरचनाओं या तालाबों) और अमृत सरोवरों में मछली पालन से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में अब खेतों और तालाबों के साथ आजीविका डबरियां, जलाशय और अमृत सरोवर भी किसानों तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक समृद्धि का…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन और एडु रोबोवर्स के बीच गैर-वित्तीय सहयोग के लिए हुआ एमओयू तीन स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा एक वर्ष का व्यावहारिक प्रशिक्षण रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने जिला प्रशासन ने पहल की है। जिला प्रशासन जशपुर और एडु रोबोवर्स के बीच गैर-वित्तीय सहयोग के आधार पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। एमओयू के तहत जिले के तीन सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एक वर्ष…

Read More