Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर मानचित्रण, संरक्षण, पुनर्भरण, जनभागीदारी और कार्ययोजना के पांच प्रमुख स्तंभों पर होगा नदी संरक्षण का काम नेशनल वाटर एकेडमी पुणे के साथ एमओयू से जल संरक्षण के क्षेत्र में मजबूत होगा क्षमता निर्माण एंट्रिक्स कॉरपोरेशन बेंगलुरु के सहयोग से आधुनिक भू-स्थानिक तकनीक का होगा उपयोग कुनकुरी तहसील के लगभग 1540 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से जल संसाधनों की होगी निगरानी और विश्लेषण मुख्यमंत्री ने किया जल संरक्षण पर आधारित…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय बेमेतरा की प्रदेश टॉपर ओमनी वर्मा को एक लाख रुपए की स्कॉलरशिप, विद्यालय को भी मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदेश में बन रहे 34 नालंदा परिसर, नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल से 13 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान,…

Read More

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने नेहरू चौक स्थित अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी, एनएच एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को तलब कर क्षेत्र में खराब सड़कों की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की खराब स्थिति को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित करें। आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों को निर्देशित करने को…

Read More

महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन ओझा, सचिव मुस्कान शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता तावणिया, उपाध्यक्ष मंजू सारस्वत समेत समाज की अन्य महिलाओं की कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक भागीदारी रही । Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। सारस्वत ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने सावन क्वीन, झूला, सांस्कृतिक नृत्य एवं मनोरंजन खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन ओझा, सचिव मुस्कान शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता तावणिया, उपाध्यक्ष मंजू सारस्वत समेत समाज की अन्य महिलाओं की भी भागीदारी रही। समाज के महिला मंडल द्वारा हर वर्ष सावन उत्सव का आयोजन किया जाता…

Read More

डॉ. जितेंद्र सिंह जब अंग्रेज 1947 में भारत छोड़कर वापस ब्रिटेन जाने लगे, तो वे एक मुहावरा अपने पीछे छोड़ गए : “स्टील फ्रेम”। इसे वे भारतीय सिविल सेवा कहते थे, वह प्रशासनिक ढांचा जिसके जरिए ब्रिटिश राज अपनी हुकूमत चलाता था। स्टील आसानी से नहीं झुकता, और यही वास्तबविक बात थी। यह ढांचा एक साम्राज्य को स्थिर बनाए रखने के लिए बनाया गया था, न कि उन लोगों की बात सुनने के लिए जिन पर उसने शासन किया था। आजादी के बाद दशकों तक हमें वो फ्रेम विरासत में मिला। हमने उसे नया नाम दिया, उसे खादी का आवरण…

Read More

सुश्री शोभा करंदलाजे 1 संसद के दोनों सदन में हाल ही में पारित किया गया सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संसोधन विधेयक, 2026 एक बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव है। एमएसएमई राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, एमएसएमई क्षेत्र ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज ‘उद्यम पंजीकरण पोर्टल’ पर 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हैं, जो 40 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं। एमएसएमई हमारी आर्थिकी में 31% तथा निर्यात में 50% योगदान देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने…

Read More

रायगढ़ मॉडल से छत्तीसगढ़ में जैव-संसाधन केंद्रों के लिए व्यावहारिक एवं विस्तार योग्य मानक संचालन प्रक्रिया विकसित करने में मिलेगी मदद Raipur chhattisgarh VISHESH / भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–जैविक तनाव प्रबंधन राष्ट्रीय संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. अमरेंद्र रेड्डी, एफएनएएएस ने रायगढ़ जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर पुनर्योजी कृषि पद्धतियों के क्रियान्वयन और प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (पीआरएडीएएन) के सहयोग से स्थापित जैव-संसाधन केंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। भिखारीमाल गांव के भ्रमण के दौरान डॉ. रेड्डी ने लगभग पांच एकड़ में सब्जियों तथा करीब आठ एकड़ में धान की खेती कर रहे पुनर्योजी कृषि…

Read More

‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते के लिए’— मात्र ₹520 में नजदीकी डाकघरों में उपलब्ध होगा संपूर्ण पूजा व उपहार सेट प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2026 6:32PM by PIB Raipur रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा एक विशेष पहल की गई है। डाक विभाग इस वर्ष भाई-बहन के अटूट और अनमोल रिश्ते के लिए एक बेहद आकर्षक और प्रीमियम “राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स” लेकर आया है। ‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते के लिए’ के संदेश के साथ तैयार यह बॉक्स उत्सव की खुशियों को दोगुना करने के लिए पूरी तरह…

Read More

मानसिक सुदृढ़ता और शांतचित्त निर्णय क्षमता पर जागरूकता सत्र; भिलाई इस्पात संयंत्र के चार विभागों के 139 कार्मिक हुए शामिल प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2026 6:23PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘इको केयर एवं आपदा प्रबंधन अभियान’ के तहत मानसिक एवं भावनात्मक सुदृढ़ता, शांतचित्त निर्णय क्षमता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। संयंत्र के प्लेट मिल, मैकेनिकल एवं यूटिलिटीज, कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तथा स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में आयोजित इन सत्रों में कुल 139 कार्मिकों ने सहभागिता की। इनमें प्लेट मिल के 23, मैकेनिकल…

Read More

बीएस6 मानकों के अनुरूप आधुनिक उपकरणों से परिचालन एवं रखरखाव क्षमता होगी मजबूत, पर्यावरण प्रबंधन को भी मिलेगा बेहतर समर्थन Raipur chhattisgarh VISHESH / भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट गैरेज ने अपने उपकरण बेड़े का विस्तार करते हुए तीन नए रफ टेरेन (आरटी) क्रेन, एक मैन लिफ्टर तथा एक टाटा विंगर पैसेंजर वैन को शामिल किया है। इन आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन 17 अगस्त 2026 को प्लांट गैरेज परिसर में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपकरणों को संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को औपचारिक रूप से सौंपा। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (सामग्री…

Read More