
Raipur chhattisgarh VISHESH / ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि जब तक ईरान के ख़िलाफ़ धमकियां जारी रहेंगी तब तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौते के लिए बातचीत शुरू नहीं होंगी. अराग़ची का ये बयान अमेरिकी राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वो इस पूरे मिशन को अंजाम तक पहुंचा के ही दम लेंगे.
अराग़ची ने मंगलवार को कहा, अमेरिका के साथ एमओयू का अनुच्छेद 13 बिल्कुल स्पष्ट और असंदिग्ध है. जब तक ईरान के ख़िलाफ़ धमकियां जारी रहेंगीं, अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए बातचीत शुरू नहीं होगी. आपने जिस चीज पर दस्तख़त किया है उस पर कायम रहें.

कुछ घंटे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक ताज़ा बयान में ईरान को धमकी देते हुए कहा कि या तो समझौता करेंगे या फिर काम ख़त्म कर देंगे. अराग़ची ने अपने एक ताज़ा बयान में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार का ज़िक्र करते हुए कहा लाखों ईरानी एकता और एकजुटता के साथ ईरान के पूर्व नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए. ईरानी जनता और बहादुर सेना किसी भी ख़तरे से नहीं डरती है.





















