Author: Manpreet Singh

परिवार को इलाज में होने वाले खर्च से मिली आर्थिक राहत रायपुर, 19 अगस्त 2026 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु योजना ऐसे बच्चों के लिए आशा की किरण बन रही है, जो जन्मजात बीमारियों या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से यह योजना बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार उपलब्ध होने से न केवल बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, बल्कि…

Read More

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण रायपुर, 19 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोनी में बने बिलासा ताल में हाल ही में एक आकर्षक नवनिर्मित वुडन ब्रिज (लकड़ी का पुल) से पर्यटन स्थल की सुंदरता और आकर्षण में काफी वृद्धि हुई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बिलासपुर के बिलासा ताल में 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया। प्राकृतिक और मनोरम वातावरण के बीच बनाए गए इस आकर्षक ब्रिज से बिलासा ताल की सुंदरता बढ़ी है।…

Read More

नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की रायपुर, 19 अगस्त 2026 सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है, ब्याज मुक्त या कम ब्याज पर फसल ऋण समय पर मिलते हैं और किसानों को डिजिटल सेवाएं आसानी से मिलने लगती हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के…

Read More

आत्मसमर्पण और पुनर्वास से बदली जिंदगी, अब सब इंस्पेक्टर बनकर संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी चेन्नई के मीडिया प्रतिनिधियों ने डीआरजी और एसटीएफ जवानों से जाना नक्सल मुक्त बीजापुर का बदलाव रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास और पुनर्वास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन का अवसर देने के प्रयासों से अनेक जिंदगियां बदल रही हैं। बीजापुर के डीआरजी में…

Read More

रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति (सीजीडी) के तहत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन आधारित प्राकृतिक गैस वितरण को विकसित करने के लिए अधोसंरचना निर्माण के लिए कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था को प्रभावी रूप से विकसित करने तथा नीति के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएनजी…

Read More

बच्चों के जरूरी काम को मिला समय पर सहारा, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र पाकर प्रसन्न हुए श्री जग्गू राठिया रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम बन रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं की उपलब्धता से नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। इसके माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ…

Read More

’पिछले ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल’ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की दी जानकारी रायपुर, 19 अगस्त 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य का सबसे बड़ा निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के विकास का आधार है।…

Read More

महेश महिला संगठन (अंतर्गत महेश सभा) द्वारा सावन सिंजारे के अवसर पर शाम ए बॉलीवुड A Tribute to the Hindi Film Industry’ का आयोजन 19 अगस्त को वृंदावन हॉल में किया गया। Raipur chhattisgarh VISHESH / कार्यक्रम की निर्देशिकाएं श्रीमती मंजू सोमानी, शानू लखोंटीया एवं अर्चना लाहोटी ने अपनी रचनात्मक सोच एवं कुशल निर्देशन से ,1913 में राजा हरिश्चंद्र से शुरू हुए बॉलीवुड के ब्लैक एंड व्हाइट सफर से लेकर आज के रंगीन और डिजिटल दौर तक की खूबसूरत झलक कार्यक्रम में देखने को मिली।बॉलीवुड के सदाबहार गीतों नृत्य,फैशन,और लोकप्रिय किरदारों को निर्देशिकाओं के निर्देशन में संगठन की 30 महिलाओ…

Read More

रायपुर, 19 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले ने खरीफ 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष की तुलना में जिले में फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या के साथ-साथ बीमित क्षेत्रफल में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष रूप से गैर-ऋणी किसानों की भागीदारी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। गैर-ऋणी किसानों का भरोसा हुआ दोगुना खरीफ 2025 में जिले से 11,338 गैर-ऋणी किसान आवेदन प्राप्त हुए थे। खरीफ 2026 में यह संख्या बढ़कर 21,186 किसान आवेदन हो गई है। इस प्रकार गैर-ऋणी किसानों की संख्या में 186 प्रतिशत की वृद्धि…

Read More

अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण रायपुर, 19 अगस्त 2026 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे जिले के विभिन्न प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा विकास एवं वन संरक्षण से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री श्री केदार कश्यप कल प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होकर प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचकर वे वहां रुकेंगे। इसके पश्चात प…

Read More