

महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन ओझा, सचिव मुस्कान शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता तावणिया, उपाध्यक्ष मंजू सारस्वत समेत समाज की अन्य महिलाओं की कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक भागीदारी रही ।
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। सारस्वत ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने सावन क्वीन, झूला, सांस्कृतिक नृत्य एवं मनोरंजन खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन ओझा, सचिव मुस्कान शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता तावणिया, उपाध्यक्ष मंजू सारस्वत समेत समाज की अन्य महिलाओं की भी भागीदारी रही। समाज के महिला मंडल द्वारा हर वर्ष सावन उत्सव का आयोजन किया जाता है।






















