

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने नेहरू चौक स्थित अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी, एनएच एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को तलब कर क्षेत्र में खराब सड़कों की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की खराब स्थिति को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित करें। आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों को निर्देशित करने को कहा।





















