Author: Manpreet Singh

संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 20 अगस्त 2026 शिशु जीवन का वह नाजुक चरण है, जहाँ सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल उनके भविष्य की दिशा तय करती है। भारत जैसे विकासशील देश में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और विभिन्न संक्रामक बीमारियों की दर को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग द्वारा ‘शिशु संरक्षण माह’ का आयोजन किया जाता है। यह एक विशेष स्वास्थ्य अभियान है, जो नवजात और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक मजबूत कवच…

Read More

रायपुर 20 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे श्री किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Read More

दिनांक – 20 अगस्त 2026 रायपुर/दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में आज कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा जी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का श्रवण किया। उन्होंने आरती में भी सहभागिता की और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।कथा के दौरान व्यासपीठ से पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में प्रार्थना के समय मंत्रोच्चारण की पहल की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने…

Read More

रायपुर, 19 अगस्त 2026 बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। शासकीय प्राथमिक शाला दर्शभाठा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा विपरीत परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन चांपा में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों के संरक्षण…

Read More

रायपुर, 19 अगस्त 2026 समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन की दिशा में सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री अशोक सिंह को आवेदन करने के दिन ही ट्राईसायकल उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से अब श्री अशोक के लिए दैनिक आवागमन पहले से कहीं आसान हो गया है। चलने-फिरने में कठिनाई के कारण श्री अशोक सिंह को दैनिक जरूरतों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील पहल से युवाओं को रोजगार के अवसर रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन…

Read More

वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय का अवसर रायपुर, 19 अगस्त 2026 कड़कनाथ मुर्गी पालन किसानों की आमदनी बढ़ाने और कुपोषण दूर करने का एक बेहतरीन जरिया है। इसके काले मांस और अंडों में उच्च प्रोटीन, आयरन और औषधीय गुण होते हैं, जिससे बाजार में इसकी मांग और कीमत काफी अधिक मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में बीजापुर के…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ने अशक्का यालम को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-03 निवासी अशक्का यालम पति श्री यालम चन्द्रैया के जीवन में भी नई खुशियां लाई हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद अब उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। *कच्चे मकान में बारिश के…

Read More

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप रायपुर, 19 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की अध्यक्षता में रायपुर स्थित पुराना सर्किट हाउस में भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्वेषण कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खनिज खोज कार्यक्रमों व प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान विशेष सचिव एवं संचालक भौमिकी-खनिकर्म श्री रजत बंसल और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के उप महानिदेशक श्री अमित…

Read More

रायपुर. 19 अगस्त 2026 भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत श्री बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पदस्थ किया गया है। वे प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने…

Read More