Author: Manpreet Singh

पिछले 3 वर्षों में 174 करोड़ की लागत से 24 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण पूर्ण 19 पुल निर्माणाधीन, 10 नए पुलों की मिली मंजूरी रायपुर. 17 नवम्बर 2026 लोक निर्माण विभाग द्वारा आकांक्षी जिला कांकेर के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने वृहद पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और कांकेर जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह खुल रही है। पिछले तीन वर्षों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 174 करोड़ रुपए की लागत से 24 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण पूर्ण…

Read More

छत्तीसगढ़ पवेलियन में दिख रही प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता VR जोन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव बना खास आकर्षण रायुपर, 17 नवंबर 2026/ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा सिल्क साड़ियां, हाथ से बुने वस्त्र, बेलमेटल की कलाकृतियां, जनजातीय आभूषण और वनोपज से तैयार उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। पवेलियन में पहुंच…

Read More

रायपुर, 17 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गूंज इस वर्ष सात समंदर पार अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन तक सुनाई दी. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) (North America Chhattisgarh Association (NACHA) ने भारतीय दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, उच्चायोग और विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को जनजातीय गौरव दिवस के…

Read More

धमतरी 17 नवंबर 2026 पक्का मकान केवल चार दीवारों और छत का नाम नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के ऐसे ही सपनों को साकार कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से लाभान्वित नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकरेल की निवासी सेवती बाई के जीवन में आया बदलाव इसकी एक प्रेरक मिसाल है। सेवती बाई और उनके पति रघुवर का परिवार वर्षों से मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी के सहारे अपना जीवनयापन करता रहा है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच परिवार की सबसे…

Read More

’पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ’ रायपुर, 17 नवम्बर 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH // मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के अबंधित अनुदान से इन कार्यों को कराने की अनुमति दी है। इनमें पेयजल पाइपलाइन का विस्तार, सीमेंट-कंक्रीट सड़कों और नालियों का निर्माण, पैदल पथ और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य शामिल हैं।    ’स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने’ विकास कार्यों की अनुमति के…

Read More

तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने पर दिया गया जोरलेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत 70 संभागीय लेखा अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2026 6:14PM भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India – CAG) के कार्यालय की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को लेखापरीक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक लेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 17 नवंबर को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण…

Read More

17 से 21 नवंबर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन; सुरक्षित कार्यप्रणालियों और व्यवहार-आधारित सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की पहलकर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यस्थल पर दुर्घटना रोकथाम और सामूहिक सुरक्षा जिम्मेदारी को मिलेगा बढ़ावा प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2026 5:57PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में 17 से 21 नवंबर तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना, व्यवहार-आधारित सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करना तथा ‘शून्य हानि’ (जीरो हार्म) के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना…

Read More

‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के विजेताओं को किया सम्मानित; हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भ्रमण पर जताई सहमति, अरपा नदी के पुनर्जीवन हेतु विशेषज्ञों को बिलासपुर आने का दिया आमंत्रण Raipur chhattisgarh VISHESH // देहरादून, 17 नवंबर 2026। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज देहरादून में आयोजित ‘पर्वत मंथन’ क्षेत्रीय सम्मेलन में सहभागिता की तथा ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के विजेताओं एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने हिमालयी एवं पर्वतीय शहरों के सुरक्षित, समावेशी और सतत विकास के लिए दूरदर्शी शहरी नियोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में श्री साहू ने…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH //बालकोनगर, 17 नवंबर 2026। कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक बालको का हिस्सा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अपने पुराने कार्यस्थल पर लौटना यादों, अनुभवों और भावनाओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर बना। कोलकत्ता, पुणे, हैदराबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बालको संयंत्र का भ्रमण कर कंपनी की गौरवशाली विकास यात्रा और बदलते स्वरूप को करीब से देखा। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान और उनके साथ आत्मीय जुड़ाव बनाए रखने की परंपरा के…

Read More

राजनांदगांव और जगदलपुर में 17 से 19 नवंबर तक लगेंगे शिविर, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तत्काल होगा अद्यतन प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2026 5:51PM by PIB Raipur कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के पेंशनधारकों की सुविधा के लिए राजनांदगांव और जगदलपुर में विशेष डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अद्यतन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पेंशनर एसोसिएशन, मजदूर यूनियनों और स्थानीय पेंशनधारकों की मांग पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के संयुक्त तत्वावधान में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पेंशनधारकों को अपने जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन…

Read More