Author: Manpreet Singh

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने और क्षेत्रवासियों के 16 वर्षों के लंबे इंतजार व बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा–तखतपुर–मुंगेली–कवर्धा–खैरागढ़–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन…

Read More

एक गौरवशाली विरासत का सम्मान: कलिंगा विश्वविद्यालय ने अधिवक्ता (डॉ.) ललित भसीन के नाम पर अपने मूट कोर्ट हॉल का नामकरण किया Raipur chhattisgarh VISHESH //24 अक्टूबर, 2026 को कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर के विधि संकाय द्वारा विशिष्ट विधिवेत्ता व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और नई दिल्ली स्थित ‘सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स’ (SILF) के अध्यक्ष, अधिवक्ता (डॉ.) ललित भसीन द्वारा दिया गया। इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम में विधि जगत के प्रतिष्ठित सदस्यों एवं शैक्षणिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक साथ सहभागिता की। इस आयोजन का उद्देश्य न्याय, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा विधि…

Read More

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंडल को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और बहुआयामी अधोसंरचना विकास संस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहललगभग 700 करोड़ रुपये की ऋण देनदारी समाप्त कर मंडल को दी गई नई मजबूती, ओटीएस योजना से रिक्त संपत्तियों के विक्रय को मिली गतिअब आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा हाउसिंग बोर्ड, सड़क, पुल, खेल अधोसंरचना और शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में भी बढ़ेगी भागीदारीटीपीएस, पीपीपी और पुनर्विकास मॉडल से सरकारी बजट पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना विकास कार्यों को…

Read More

82 स्वतंत्र मकानों और 40 दुकानों के निर्माण की प्रस्तावित योजना से आवासीय सुविधाओं के साथ स्थानीय व्यापार एवं रोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन धमतरी, 27 अक्टूबर 2026 धमतरी जिले के रुद्री क्षेत्र में सुनियोजित आवासीय एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट बैठक में रुद्री स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की री-डेवलपमेंट परियोजना को मंजूरी मिलने से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस परियोजना के माध्यम से पुरानी एवं अनुपयोगी भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए आवासीय सुविधाओं के विस्तार, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने…

Read More

’पानी लाने की परेशानी से मुक्त होकर महिलाएं बचा रहीं समय और श्रम’ रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के वनांचल ग्राम नूनदरहा में जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई नल जल प्रदाय योजना ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या को दूर करने में मदद की है। कभी पानी जुटाने के लिए सुबह से मशक्कत करने वाली गांव की महिलाओं को अब घर पर…

Read More

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा का सहारा श्रमिक परिवार की बेटी के खाते में पहुंचे 20 हजार रुपये, पिता की चिंता हुई कम और भविष्य की उम्मीदें हुईं मजबूत रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 पत्थरों को तराशकर खूबसूरत मूर्तियों का आकार देने वाले एक पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि उसकी बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें। अपनी कला से दूसरों की आस्था और कल्पनाओं को साकार करने वाला यह पिता अब अपनी बेटियों के सपनों को भी नई उड़ान देना चाहता है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार श्री मनोज कुमार गंगबेर की इसी उम्मीद…

Read More

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए जिले में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को उड़ीसा सीमा से लगे सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने सिरपुर, सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्टों में जांच व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों के सत्यापन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए जांच प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी…

Read More

आयोग के अन्य सदस्य भी रहेंगे उपस्थित, पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर रहेगा फोकस रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए 28 एवं 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्य भी सुनवाई में शामिल होंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है।

Read More

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया रहे मुख्य अतिथि, खेल की विभिन्न विधाओं और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल से लेकर एथलेटिक्स तक विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुए इस समारोह में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…

Read More

रायपुर, 27 अक्टूबर, 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते उक्त रेलवे फाटक से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रात्रि 21:00 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे तक रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 पर सड़क मार्ग से आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित रेलवे फाटक पर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह…

Read More