Author: Manpreet Singh

आज महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर समाज में सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश प्रसारित करने वाली भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने राठौर चौक, नेमीचंद गली के पास शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। चेम्बर पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल अग्रवाल समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा…

Read More

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर रायपुर में मीडिया से संवाद; मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने डिजिटल युग में डाक सेवाओं की प्रासंगिकता रेखांकित की।मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़ जलप्रपातों को चित्र पोस्टकार्ड के माध्यम से मिलेगी व्यापक पहचान। भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत विश्व डाक दिवस एवं फिलेटली दिवस के अवसर पर रायपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख जलप्रपातों—मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़—पर आधारित चित्र पोस्टकार्ड जारी किए गए। कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल, श्री प्रणव कुमार, निदेशक…

Read More

बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण’ होगी इस वर्ष की थीम, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा पर रहेगा विशेष फोकस प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 6:36PM भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस-2026 के अवसर पर 14 अक्टूबर को रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम होटल कोर्टयार्ड मैरियट, लाभांडी रोड में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम ‘बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-07 (एसडीजी-07) के तहत किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा की…

Read More

पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श पर रहेगा जोर‘सफाईमित्र सम्मान’ समारोह में स्वास्थ्य किट वितरित; स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हुए आयोजन प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 6:40PM राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर के सहयोग क्लब और डिस्पेंसरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान के अंतर्गत सोमवार को ‘व्यावसायिक स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा : सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान’ विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की निवारक देखभाल, कार्यस्थल पर शारीरिक अनुकूलन (एर्गोनॉमिक्स) तथा उनके सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम…

Read More

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, स्कूली बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग**भिलाई इस्पात संयंत्र की पहल से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्राकृतिक आवासों के संरक्षण का दिया संदेश* प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 6:42PM सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी एवं नगर सेवाएं विभाग द्वारा मैत्री बाग चिड़ियाघर में आयोजित वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन 11 अक्टूबर को मोमबत्ती लॉन में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर के मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक श्री गुरुनाथन एन. तथा विशेष अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार उपस्थित…

Read More

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम और वैक्सीन अनुसंधान को मिलेगी गति कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के क्षेत्र…

Read More

कैट.सी.जी. चैप्टर.प्रे.वि.क्र./08/10/2026-27 दिनांकः- 12.10.2026 एक जिले के भीतर माल परिवहन पर छूट एवं आवश्यक वस्तुओं के लिए सरल नियम लागू करने का आग्रह – अमर पारवानी Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान,…

Read More

• प्रत्येक छात्रा की शिक्षा पर ₹12 लाख से अधिक व्यय; शिक्षा, आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक खर्चों का पूरा भार उठाएगा एनएमडीसी बचेली, 12 अक्टूबर, 2026: जनजातीय बेटियों के सपनों को उज्ज्वल भविष्य के अवसरों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, एनएमडीसी लिमिटेड की बचेली परियोजना बस्तर क्षेत्र की चयनित 50 छात्राओं को आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बैचलर ऑफ साइंस (बी.एससी.) नर्सिंग पाठ्यक्रम की शिक्षा प्राप्त करने के लिए व्यापक सहायता प्रदान कर रही है। एनएमडीसी की महत्वाकांक्षी ‘बालिका शिक्षा योजना’ के अंतर्गत कंपनी प्रत्येक छात्रा पर ₹12 लाख…

Read More

बेमेतरा के पिपरभट्ठा गांव में हर घर नल से महिलाओं को मिली बड़ी राहत, पानी लाने की भागदौड़ से मुक्ति और परिवार के लिए मिल रहा अधिक समय रायपुर, 11 अक्टूबर 2026 कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही नल से पानी मिलने लगा है। यह बदलाव बेमेतरा जिले के ग्राम पिपरभट्ठा की निवासी श्रीमती बसंती रजक के जीवन में जल जीवन मिशन के माध्यम से आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन…

Read More

लखपति दीदी पहल से झलक, झंकार और गायत्री सेवा महिला स्वसहायता समूहों को मिला स्वरोजगार का अवसर, दीपावली पर बढ़ती मांग से आय में हो रही वृद्धि रायपुर, 11 अक्टूबर 2026 दीपावली का पर्व नजदीक आते ही घर-आंगन को दीपों से रोशन करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच बेमेतरा जिले की महिला स्वसहायता समूहों की सदस्य अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। उनके हाथों से तैयार हो रही फूलबाती न केवल दीपावली के दीयों को रोशन करेगी, बल्कि महिलाओं के जीवन में आर्थिक खुशहाली और आत्मविश्वास का नया उजाला भी बिखेरेगी।…

Read More