Author: Manpreet Singh

75.73 करोड़ की लागत से 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देशअनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने कहा रायपुर, 11 जून 2026 राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से 13.40 किलोमीटर फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। क्रमांक-3498/मौर्य/अग्रवाल

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उनकी स्वरचित कहानी संग्रह माटी के पंख का विमोचन किया। लेखिका ने राज्यपाल को पुस्तक की विषय-वस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि यह कहानी संग्रह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। राज्यपाल ने पुस्तक के विषय और उसके संदेश की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने लेखिका पूजा अग्रवाल को उनके रचनात्मक प्रयास के लिए शुभकामनाएं…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।इस अवसर…

Read More

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन बस्तर में आमदनी दोगुनी करने का बड़ा संकल्प: तीन साल में हर परिवार की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचाने का लक्ष्य रायपुर , 11 जून 2026 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री…

Read More

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात संवर्धन हेतु राज्य सरकार की पहलों पर विशेष फोकस रायपुर, 11 जून 2026 राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर विषय पर…

Read More

राज्यसभा सांसद सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में निर्यातकों को वित्तीय सहायता, ऋण और बीमा सुविधाओं के विस्तार पर रायपुर में विचार-विमर्श रायपुर, 11 जून 2026 राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। बैठक में ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों…

Read More

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में व्यापार अवसरों पर व्यापक चर्चा रायपुर, 11 जून 2026 राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समिति के 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर एवं भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। बैठक में *भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन* विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा…

Read More

‘विज़न ज़ीरो’ लक्ष्य के लिए सुरक्षा संस्कृति को व्यवहार में उतारने पर जोर प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 6:34PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा ‘विज़न ज़ीरो’ यानी शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को व्यवहारिक रूप से स्थापित करने की दिशा में मंगलवार को व्यापक सेफ्टी लीडरशिप कार्यक्रम ‘लेट्स बी सेफ’ का शुभारंभ किया गया। लार्सन एंड टुब्रो एडुटेक द्वारा विकसित और संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा के प्रति व्यक्तिगत उत्तरदायित्व, व्यवहारगत जागरूकता तथा नेतृत्व-आधारित सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कार्यपालक निदेशक (सेल सेफ्टी…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 6:31PM by PIB Raipur राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (जीएमडीसी) के अंतर्गत कार्यरत अग्रणी अनुसंधान एवं परामर्श संस्था गुजरात मिनरल रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी सोसायटी (जीएमआरआईसीएस) के बीच बुधवार को भूविज्ञान, खनन एवं क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। समझौता ज्ञापन पर एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव तथा…

Read More