Author: Manpreet Singh

चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे दिव्यांग दीपक को मिली राहत, अब आवागमन होगा आसान रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल की कहानी इसका उदाहरण है। चलने-फिरने में परेशानी के कारण लंबे समय से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपक पाल ने अपनी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाई। शिकायत के बाद प्रशासन ने उनकी समस्या के निराकरण की पहल की और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। सेवा संकल्प…

Read More

ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 कभी दुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले बस्तर के सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य सेवाएं दूर-दराज के मरीजों के लिए उम्मीद बन रही हैं। जिला अस्पताल में संचालित निःशुल्क डायलिसिस यूनिट किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को राहत दे रही है। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के मरीजों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी से आने वाले लोग भी उठा रहे हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सुकमा…

Read More

जल जीवन मिशन ने बदली जवारीटोला की तस्वीर, घर में पेयजल मिलने से रोज की मशक्कत हुई कम पानी लाने में लगने वाले समय और मेहनत की हो रही बचत रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 कभी पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कुएं और हैंडपंप के चक्कर लगाने वाले कमल सिंह को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत मिली इस सुविधा से उनके परिवार की रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के ग्राम जवारीटोला निवासी कमल सिंह के…

Read More

धरमपुरा और बिरकोना में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में कुल 78.51 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं की सहभागिता के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमिपूजन के साथ ही दोनों निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने…

Read More

हर महीने मिलने वाली राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी ग्राम चनवारीडांड की मिलीदेवी के लिए मददगार बनी योजना, नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। हर महीने बैंक खाते में पहुंचने वाली एक हजार रुपये की राशि से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार के खर्चों में भी हाथ बंटा रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चनवारीडांड निवासी मिलीदेवी भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें अब तक 32 किस्तों में कुल…

Read More

तबस्सुम निशा अब अपनी जरूरतों और छोटी-छोटी ख्वाहिशों के लिए स्वयं ले रही हैं निर्णय Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें अपनी जरूरतों के लिए निर्णय लेने का अवसर दे रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम दतिमा निवासी श्रीमती तबस्सुम निशा के जीवन में भी इस योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। सेवा संकल्प अभियान के…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH /राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईसीटी अकादमी, आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से 12 अक्टूबर 2026 को “अंतरिक्ष एवं अंतरग्रहीय प्रणालियों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियां (ETSIS-2026)” विषय पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर. एन. साहू उपस्थित रहे। साथ ही एनआईटी रायपुर के सेंटर ऑफ स्पेस एंड इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन (COSINE) के मेंटर प्रो. शुभाशिष सान्याल, अधिष्ठाता (अकादमिक)…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। राज्यपाल श्री डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी प्रतियोगिताओं में…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर के संचालक श्री अनिल कुमार गढ़ेवाल ने अपने सहयोगी श्री लक्ष्मी नारायण मांडले के साथ सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है की श्री गढ़ेवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल ने 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह तथा 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में गेड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी थी। इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के…

Read More