


Raipur chhattisgarh VISHESH // भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 समारोह से पूर्व रायपुर में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान टीम ने माननीय राज्यपाल को सारंग की गौरवपूर्ण यात्रा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उसकी भागीदारी तथा सटीक उड़ान और समन्वित हवाई करतबों के माध्यम से भारत की स्वदेशी विमानन क्षमताओं को प्रदर्शित करने में उसकी भूमिका से अवगत कराया।

भेंट के दौरान भारतीय वायु सेना की उत्कृष्टता, व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इस संवाद ने सशस्त्र सेनाओं और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ किया।
सारंग टीम राज्योत्सव समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर में है। स्वदेश विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ से उड़ान भरते हुए टीम अपने हवाई प्रदर्शन के माध्यम से कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देगी।
यह भेंट नागरिकों से जुड़ाव बढ़ाने तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के अवसरों की ओर प्रेरित करने के भारतीय वायु सेना के प्रयासों का हिस्सा है।
Wg Cdr Debartho Dhar
PRO & Spokesperson,
Ministry of Defence,
Prayagraj.
PR/PRO/PYJ/132/26
E-Mail:[email protected]
[email protected]
X: @PROdefprayagraj








