Author: Manpreet Singh

आर्टिकल श्रीमती द्रौपदी मुर्मु Raipur chhattisgarh VISHESH / बचपन से मुझे श्रीजगन्नाथ जी की अनेक प्रार्थनाएँ और भजन याद हैं। स्कूल और कॉलेज में पढ़ते समय मैं गीत गाया करती थी। जगन्नाथ जी का भजन गाकर मैं खुश होती थी। महाप्रभु को अपने निकट पाती थी। अब गीत नहीं गाती। किंतु साँझ-सबेरे महाप्रभु का स्मरण करके उनके भजन गुनगुना लेती हूँ। मुझे लगता है कि महाप्रभु हर वक़्त मेरे आस-पास ही रहते हैं। विपदा-आपदा में मेरी मदद करते हैं। भक्तकवि मधुसूदन राव का गीत आज भी मैं मन ही मन गाती हूँ:“मेरे पास दिन-रात रहते हैं महाप्रभु परमेश्वर,यह बात याद…

Read More

मानसून में देरी के बीच किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियां और वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 6:14PM by PIB Raipur भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम), रायपुर ने आज जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत एक अत्यंत प्रभावी ‘किसान-वैज्ञानिक संवाद एवं कटाई-उपरांत मूल्य संवर्धन मशीनरी और कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जनजातीय किसान समुदायों का तकनीकी सशक्तिकरण करना, उनके कठिन शारीरिक श्रम को कम करना और उनके लिए अतिरिक्त आय सृजन के अवसर पैदा करना है। स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 6:24PM by PIB Raipur सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जगदलपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कारंजी, विकासखंड तोकापाल, जिला बस्तर में कौशल विकास एवं नशा मुक्ति विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति प्रेरित करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जगदलपुर के…

Read More

55 लाख रुपये से अधिक की संभावित लागत बची, तकनीकी आत्मनिर्भरता और परिचालन दक्षता को मिली नई मजबूती प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 6:19PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने तकनीकी आत्मनिर्भरता और परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सिंटर प्लांट-3 की 8.4 मेगावाट उच्च वोल्टेज (हाई टेंशन) सिंक्रोनस वेस्ट गैस फैन मोटर का लेवल-4 अनुरक्षण पहली बार पूर्णतः संयंत्र के आंतरिक संसाधनों (इन-हाउस) से सफलतापूर्वक संपन्न किया है। इस कार्य के लिए बाहरी एजेंसी की सेवाएं लेने पर 55 लाख रुपये से अधिक का व्यय अनुमानित था, जबकि संयंत्र की विशेषज्ञ टीम…

Read More

मीडियाकर्मियों को एम्स नागपुर के उत्कृष्टता केंद्र में बाल्यावस्था की गैर-संक्रामक बीमारियों की देखभाल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2026 बचपन में होने वाली गैर-संक्रामक बीमारियों की मीडिया कवरेज क्षमता बढ़ाने संबंधी दो दिवसीय मीडिया कार्यशाला आज नागपुर के एम्स में संपन्न हुई। कार्यशाला में पश्चिमी भारत के 30 से अधिक मीडियाकर्मियों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष-यूनिसेफ इंडिया, प्रेस सूचना ब्यूरो-पश्चिमी क्षेत्र और एम्स नागपुर ने संयुक्त रूप से यह कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में मीडियाकर्मियों को बाल्यावस्था की गैर-संक्रामक बीमारियों का निदान, उपचार और प्रबंधन तथा स्वास्थ्य रिपोर्टिंग बेहतर बनाने की सर्वोत्तम पद्धतियों…

Read More

दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और यूएई के 20 अग्रणी विश्वविद्यालयों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए मिलाया हाथ प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 6:15PM by PIB Raipur हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने थाईलैंड के बैंकॉक स्थित आईकॉनसियाम कन्वेंशन सेंटर में 9-10 जुलाई 2026 को आयोजित एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज़ ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक (AUAP) – वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स फॉर इनोवेशन (WURI) इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वैश्विक विश्वविद्यालय नवाचार एवं सहयोग विषयक एक ऐतिहासिक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक समझौता उच्च शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा सतत विकास के क्षेत्रों में…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के क्रियान्वयन में योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, जलापूर्ति योजनाओं के निष्पादन, जल गुणवत्ता निगरानी तथा मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति से जुड़े विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। ये निष्कर्ष मार्च 2024 को समाप्त अवधि के लिए छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन पर प्रदर्शन लेखा परीक्षा (परफॉर्मेंस ऑडिट) रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं, जिसे मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर रखा गया। भारत सरकार द्वारा अगस्त 2019 में शुरू किए गए जल जीवन मिशन का…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के…

Read More

दिनांक 15 जुलाई 2026 एसईसीएल निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास ने ब्रिक्स मंच पर साझा किए कोल इंडिया के श्रेष्ठ एचआर मॉडल Raipur chhattisgarh VISHESH / भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत हैदराबाद में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित हो रही ब्रिक्स ट्रेड यूनियन फोरम समिट में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कोल इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व किया।इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने “ब्रिक्स+ देशों में सर्वोत्तम प्रथाएं” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष कोल इंडिया की मानव संसाधन, कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक विकास संबंधी…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का सघन अभियान रायपुर, 14 जुलाई 2026 सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने आज राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ व्यापक संयुक्त अभियान चलाया। सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गठित जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स ने शहर के प्रमुख यातायात क्षेत्रों में…

Read More