Author: Manpreet Singh

शिकायत से समाधान तक का सफर, अब मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ रायपुर, 14 जुलाई 2026 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवपुरा, तहसील छुईखदान निवासी किसान श्री बंशी राम साहू के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आशा की किरण साबित हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM&KISAN) योजना में पंजीयन नहीं होने के कारण वे योजना के लाभ से वंचित थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण की जांच कराई। मैदानी अधिकारियों ने किसान से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए तथा…

Read More

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; नवा रायपुर को “पीपल फॉर पीपल सिटी” बनाने के अभियान को बताया भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प रायपुर, 14 जुलाई 2026 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों के सुरक्षित और…

Read More

रायपुर, 14 जुलाई 2026 विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के अंतर्गत सारंगढ़,-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए गए। ’मानव श्रृंखला बनाकर बीज रोपण उत्सव मनाया’ इन सीड बॉल का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्लस्टर के सरपंचों, अन्य अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर मानव श्रृंखला…

Read More

हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य रायपुर, 14 जुलाई 2026 महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिलों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केन्द्रों में व्यापक तैयारियां की गई है | इस विशेष अभियान के दौरान राज्य की सभी पात्र बालिकाओं तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके

Read More

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने बढ़ाया आत्मविश्वास, व्यवसाय के साथ जीवन भी हुआ आसान रायपुर. 14 जुलाई 2026 कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना बृहस्पति और विष्णु की मजबूरी थी। लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने उनकी इस मजबूरी को आत्मविश्वास में बदल दिया है। अब उनके जीवन की रफ्तार भी उनके अपने हाथों में है। बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के जयरामनगर-खैर की श्रीमती बृहस्पति साहू वर्षों से फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। दुकान तक फल पहुंचाना, बाजार से सामान…

Read More

स्मृति पुस्तकालय योजना बिलासपुर की कवयित्री श्रीमती बसन्ती वर्मा ने दान की 300 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें रायपुर, 14 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में आज नेहरू नगर बिलासपुर निवासी कवयित्री श्रीमती बसन्ती वर्मा ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को प्रतियोगी परीक्षा, साहित्य, एवं संस्कृति से सबंधी पुस्तकें दान की। श्रीमती वर्मा ने…

Read More

एआई से और स्मार्ट होगा प्रशासन: जिला स्तरीय अधिकारियों को मिला सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण सत्र रायपुर, 14 जुलाई 2026/ बदलते डिजिटल दौर में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक स्मार्ट, तेज एवं प्रभावी बनाने की दिशा में रायपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं उसके शासकीय कार्यों में उपयोग विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिले में…

Read More

महतारी वंदन योजना बनी श्रीमती ललिता साहू के परिवार का संबल योजना की सहायता से बच्चों की पढ़ाई का सपना हो रहा साकार, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद रायपुर, 14 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है, ग्राम कुकरा की निवासी श्रीमती ललिता साहू इस बात का उदाहरण हैं। श्रीमती साहू के जीवन में उस समय कठिन दौर आ गया, जब उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी…

Read More

फुंडहर शासकीय स्कूल के बाहर चाकूबाजी के दोषी पर हुई कार्यवाही: डीईओ श्री नायर शाला प्रबंधन समिति के निर्णय पर दोषी विद्यार्थी को दी गई टीसीः प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल रायपुर 14 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फुंडहर के हुई चाकूबाजी की घटना पर स्कूल के बाहर प्राचार्य श्रीमती वंदना अग्रवाल ने बताया कि इस घटना से संबंधित दोषी विद्यार्थी पर कार्यवाही करते हुए टीसी दे दी गई है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है एवं आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि यह घटना शासकीय…

Read More

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पीजी पोर्टल, आयुष्मान कार्ड और पीएम किसान की प्रगति की समीक्षा रायपुर, 14 जुलाई 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय सीमा बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट समन्वय के कार्यों में अपेक्षित गति नहीं पाए जाने पर नाराजगी…

Read More