Author: Manpreet Singh

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल योजना से श्रमिक परिवार के बच्चों की शिक्षा -दीक्षा बेहद आसान और राहत देने वाली साबित हो रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बचरवार निवासी निर्माण श्रमिक श्री राजेश कुमार पाण्डेय मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बीच बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। वे चाहते थे कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ें। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम…

Read More

80 हजार रुपए के डिंब समूह पर 70 हजार रुपए की सब्सिडी, 10 रेशम पालकों को मिला सीधा लाभ रायपुर, 1 अक्टूबर 2026 बीजापुर जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का जरिया बन रहा है। तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के 10 रेशम पालकों को कुल 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए हैं। शासन की सब्सिडी से हितग्राहियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन का अवसर मिला है। तसर रेशम उत्पादन के लिए ये स्वस्थ डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से प्राप्त…

Read More

​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/ मानसून के अंतिम दौर में भारी बारिश के बाद जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और गुणवत्ता की निगरानी के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ‘स्रोत से घर तक सुरक्षित पानी और हर बूंद में भरोसा’ के संकल्प के साथ जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता, क्लोरीनेशन और टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। ​कलेक्टर के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के बाद जलभराव के कारण होने…

Read More

धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/ गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य हासिल करने की क्षमता से मजबूत होती है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में गट्टासिल्ली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) की पाँच वर्षों की यात्रा ग्रामीण उद्यमिता और महिला नेतृत्व की एक ऐतिहासिक मिसाल बनकर उभरी है। यहाँ किसानों और महिला कृषकों ने मिलकर न केवल एक व्यावसायिक मंच खड़ा किया है, बल्कि ‘किसान-स्वामित्व वाले…

Read More

ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और गतिविधियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थानों और संगठनों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार और कांसाबेल के ढुढरूडांड में तैयार हो रहे सर्वसुविधायुक्त परिसरएक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभरायपुर, 01 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंड के ढुढरूडांड में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इनके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को…

Read More

हर माह मिल रहे एक हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आयमूलक गतिविधियों से अब 10 से 12 हजार रुपये तक हो रही मासिक आयपरिवार की जरूरतें खुद पूरी कर रहीं सरिता यादव, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदमरायपुर, 1 अक्टूबर 2026 महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। जशपुर जिले की श्रीमती सरिता यादव के लिए भी योजना से मिलने वाली राशि आर्थिक संबल बनी है। नियमित सहायता और अपनी मेहनत से की जा रही आयमूलक गतिविधियों के जरिए अब वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने…

Read More

नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारीमासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वाेपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – श्री राजेश अग्रवालरायपुर, 01 अक्टूबर 2026 सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची की खबर सामने आने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर नवजात को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा उसकी…

Read More

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 169 परिवारों को 2 करोड़ 42 लाख 40 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से अंतरित की गई। रायगढ़ जिले के चिमटापानी समिति के मिथिलेश सिदार और दंतेवाड़ा जिले के…

Read More

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश में युवाओं को जैव विविधता संरक्षण से जोड़ने की पहल जलवायु परिवर्तन, बर्ड वाचिंग और स्थानीय जैव विविधता के दस्तावेजीकरण का मिला प्रशिक्षण रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वनमंडल में युवाओं, स्थानीय समुदायों और वन अमले को जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण से जोड़ने के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को ‘नागरिक विज्ञान’ से जोड़ते हुए स्थानीय जैव विविधता के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण और संरक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। …

Read More