Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH / हैदराबाद, 2 अक्टूबर 2026: भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने आज अपने मुख्‍यालय, हैदराबाद और देश भर की सभी परियोजनाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।   मुख्‍यालय , हैदराआद में गांधी जयंती समारोह का शुभारंभ श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), श्री कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक), श्री विवेक निशांत नाथ, निदेशक (वाणिज्य) और श्री सी नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस भव्‍य अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वच्छता की शपथ ली । साथ ही, स्वच्छता, साफ-सफाई , स्वस्थ कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस अवसर पर, श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता के लिए कुछ घंटे समर्पित करने का आह्वान किया और उनसे आग्रह किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहले स्वयं में परिवर्तन लाते हुए दूसरों को अपना समय तथा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें। उन्होंने ईमानदारी, सत्य और विश्वास पर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करके कर्मचारियों से एक शिक्षित, विकसित और समृद्ध भारत का लक्ष्य रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन, एनएमडीसी मुख्‍यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी के साथ संपन्‍न हुआ।

Read More

बचेली, 2 अक्टूबर 2026: गांधी जयंती के अवसर पर एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता की। बचेली कॉम्प्लेक्स तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर श्री टी. शिव कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), बचेली कॉम्प्लेक्स ने कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / एनटीपीसी सीपत में 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) ने महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित किया गया। वहीं, संविदा श्रमिकों की सहभागिता, आपसी टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके लिए खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 5:59PM राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (1 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ के रिसाली स्थित मुख्यालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन श्री संजय पंत, महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों तथा शासकीय जिला चिकित्सालय, दुर्ग के मेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक हुआ, जिसके दौरान सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों द्वारा कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया। एकत्रित…

Read More

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण Raipur chhattisgarh VISHESH / आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के निदेशक मंडल से श्री बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन, श्री डी सुनील कुमार निदेशक वित्त , मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, विभागाध्यक्ष,…

Read More

एशियन गेम्स 2026 की कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में बढ़ाया देश का मान, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने अपने सटीक निशाने, एकाग्रता और शानदार खेल कौशल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति…

Read More

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल योजना से श्रमिक परिवार के बच्चों की शिक्षा -दीक्षा बेहद आसान और राहत देने वाली साबित हो रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बचरवार निवासी निर्माण श्रमिक श्री राजेश कुमार पाण्डेय मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बीच बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। वे चाहते थे कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ें। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम…

Read More

80 हजार रुपए के डिंब समूह पर 70 हजार रुपए की सब्सिडी, 10 रेशम पालकों को मिला सीधा लाभ रायपुर, 1 अक्टूबर 2026 बीजापुर जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का जरिया बन रहा है। तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के 10 रेशम पालकों को कुल 5 हजार स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए हैं। शासन की सब्सिडी से हितग्राहियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन का अवसर मिला है। तसर रेशम उत्पादन के लिए ये स्वस्थ डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से प्राप्त…

Read More

​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/ मानसून के अंतिम दौर में भारी बारिश के बाद जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और गुणवत्ता की निगरानी के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ‘स्रोत से घर तक सुरक्षित पानी और हर बूंद में भरोसा’ के संकल्प के साथ जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता, क्लोरीनेशन और टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। ​कलेक्टर के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के बाद जलभराव के कारण होने…

Read More

धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/ गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य हासिल करने की क्षमता से मजबूत होती है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में गट्टासिल्ली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) की पाँच वर्षों की यात्रा ग्रामीण उद्यमिता और महिला नेतृत्व की एक ऐतिहासिक मिसाल बनकर उभरी है। यहाँ किसानों और महिला कृषकों ने मिलकर न केवल एक व्यावसायिक मंच खड़ा किया है, बल्कि ‘किसान-स्वामित्व वाले…

Read More