- राज्य स्थापना दिवस पर सूरजपुर में सजेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव
- संकल्प से सिद्धि की ओर : आइए, मिलकर गढ़ें नया छत्तीसगढ़ संगवारी हो, जोहार!
- रायपुर : चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
- रायपुर : जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
- रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
- रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर 12 पर्यवेक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त
- माय भारत, रायपुर द्वारा दिशा कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
- रायपुर : आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार
Author: Manpreet Singh
कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ, जल संरक्षण और कृषि विकास को मिलेगी मजबूती निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने कार्यों में तेजी, किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभार रायपुर, 19 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय के गृह जिले…
कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे उप मुख्यमंत्री, लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा बीती देर रात कबीरधाम जिले के ग्राम ढोंघा और कोडार में आयोजित मां दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उनका अलग ही भक्तिमय अंदाज देखने को मिला। माता के भजनों और जसगीतों के बीच उन्होंने स्वयं हाथों में मंजीरा थाम लिया और ग्रामीणों…
मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ, रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कहा – रावघाट तक रेल पहुँचने से बस्तर अंचल में विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों तक तेजी से पहुँच रही आधुनिक रेल सुविधाएँ : मुख्यमंत्री श्री साय Raipur chhattisgarh VISHESH // रायपुर 19 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के रेल…
शास्त्रीय नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति से किया प्रभावित, गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में हासिल की उपलब्धि Raipur chhattisgarh VISHESH // रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आर्ट एंड इंडियन डांस एसोसिएशन (AIDA) के तत्वावधान में रायपुर, छत्तीसगढ़ में 16 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली कलाकार अपनी नृत्य-कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तृतीय दिवस…
कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन मड़मड़ा और कबरटोला में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र…
अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं अंधरीकछार, बोरिया और अचानकपुर में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश Raipur chhattisgarh VISHESH / / रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन,…
मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता, प्रदेश की 14 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी विकास के साथ संस्कृति और आस्था का संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता, प्रदेश के प्रमुख देवी शक्तिपीठों का किया जा रहा विकास Raipur chhattisgarh VISHESH / / रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों…
मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत जल संरक्षण के साथ रोजगार का भी सृजन, निर्माण कार्य से ग्रामीणों को मिला 3166 मानव दिवस रोजगार Raipur chhattisgarh VISHESH //रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ जल ही जीवन है और जल संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य का आधार है। इसी भावना को साकार करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वर्षा जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री के डोंगरी टोला में लगभग 3 हजार स्टैगर्ड कंटूर…
वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, मरीन ड्राइव, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश शहर की कनेक्टिविटी, खेल सुविधाओं, हरित क्षेत्रों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को शहर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि…
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के बाइक राइडर्स का किया सम्मान, युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी का आह्वान Raipur chhattisgarh VISHESH //रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत, सशक्त भारत’ का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

