

दिनाँक 21.10.2026
Raipur chhattisgarh VISHESH // नवा रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी तथा केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार नाथ गुप्ता के निर्देश पर आज अपेक्स बैंक द्वारा रायपुर गोलबाजार में नवीन सिक्का वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 200 व्यापारियों को राशि रुपये 10 लाख का सिक्का वितरित किया गया। त्योहारी सीजन में व्यापारियों व ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपेक्स बैंक की शाखा पंडरी व रायपुर द्वारा सिक्का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक पंडरी शाखा प्रबंधक श्री अजय भगत व अपेक्स बैंक शारदा चौक शाखा प्रबंधक श्रीमती ममता देवांगन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारीगण मौजूद रहे।









