Author: Manpreet Singh

रायपुर, 10 जून 2025 राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत SME एक्सचेंज और अल्टरनेटिव फाइनेंसिंग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री आलोक त्रिवेदी ने की तथा उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री शिव राठौर गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSE कलकत्ता (पश्चिम क्षेत्र) से पधारे प्रबंधक श्री अवीक गुप्ता ने NSE Emerge के माध्यम से वैकल्पिक वित्त पोषण की संभावनाओं, लिस्टिंग प्रक्रिया, नियम-कायदों और बाजार में उद्यमों के प्रवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि रायपुर, 10 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 11 जून को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार, जिला-जशपुर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री…

Read More

आश्रम-छात्रावास के अधीक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से करें सभी अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षण आदिम जाति विकास मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर, 10 जून 2025 आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि आश्रम-छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने से पहले राज्य के सभी आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने नवा रायपुर में विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और रख-रखाव कराने के निर्देश…

Read More

रायपुर,10 जून 2025 प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब पक्के मकान का लाभ मिल रहा है। विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की निवासी श्रीमती फूलोबाई को इस योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जो अब बनकर तैयार हो चुका है। वर्षों तक कच्चे घर में कठिन जीवन जीने वाली फूलोबाई के लिए यह घर केवल एक आवास नहीं, बल्कि उनके सपनों का महल बन चुका है। फूलोबाई ने बताया कि बरसात में छत टपकती थी और हमेशा जहरीले जीवों का डर सताता था।…

Read More

30 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो गिरफ्तार रायपुर, 10 जून 2025 महासमुंद जिले में शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी भी जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के पास से 30 बल्क लीटर कच्ची शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत 1,06,000 रूपए) जब्त की गई। ग्राम…

Read More

28 हजार रूपए का जुर्माना गंदगी, गुणवत्ता में लापरवाही और लाइसेंस को लेकर प्रशासन ने की कार्रवाई रायपुर, 10 जून 2025 कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार बीजापुर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और खाद्य गुणवत्ता की जांच हेतु एसडीएम, तहसीलदार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका सीएमओ की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के मिठाई दुकानों, होटल, ढाबा, मटन-चिकन शॉप एवं थोक सब्जी दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री तलने के लिए बार-बार एक ही तेल का…

Read More

धुर साय को मिला प्रधानमंत्री आवास शासन की योजना से बदली ज़िंदगी रायपुर, 10 जून 2025 कोरबा जिले के आदिवासी अंचल के एक वृद्ध किसान धुर साय के जीवन में अब सुकून है। वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में हर बरसात से जूझने वाले धुर साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। अब उन्हें हर साल बरसात के पहले खपरैल पलटने की चिंता नहीं सताएगी और न ही टपकती छत और दरकती दीवारों की चिंता। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के सुदूर ग्राम पतुरियाडाँड़ निवासी 80 वर्षीय धुर साय, अपनी पत्नी मोती कुँवर के…

Read More

स्वेच्छानुदान मद से दी गई राशि से मिलेगा पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सराहनीय पहल रायपुर, 10 जून 2025 राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ति जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से एक वर्ष तक सहायता दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य…

Read More

मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई रायपुर, 10 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम…

Read More

रायपुर, 10 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी केवल एक महान आध्यात्मिक संत ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। अपने अमूल्य दोहों के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर साहेब के विचारों ने न केवल भारतवर्ष, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना…

Read More