Author: Manpreet Singh

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशनगुरुव्दारा परिसर, महावीर नगर,रायपुर (छत्तीसगढ़) 🔹कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सिक्ख छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु नाम 25 जून तक आमंत्रित🔹जुलाई 2025 में होगा रायपुर में ‘राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह’ 🔸छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में वर्ष 2025 की वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं राज्य स्तर पर जुलाई 2025 में सम्मान किया जाएगा। 🔸 इस हेतु एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा,अध्यक्ष सरदार एच. एस. धींगरा, एजुकेशन…

Read More

अब सफर होगा आसान, मुख्यमंत्री की पहल से खुश हैं ग्रामीण रायपुर, 10 जून 2025 बालोद जिले के डौण्डी वनांचल क्षेत्र के ग्राम जुनवानी से चिखलीटोला तक की कच्ची और पथरीली सड़क अब पक्की बनेगी। इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह सड़क पहले एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि कच्चे रास्तों के कारण उन्हें 3 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 30 किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ता था। यह रास्ता पहाड़ी इलाकों से गुजरता था और इसके कारण ग्रामीणों को समय, मेहनत और संसाधनों की भारी बर्बादी होती थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के…

Read More

अब चारामा व भानुप्रतापपुर में मिलेगी स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं जिला कांकेर के सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर, 10 जून 2025 प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन-तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमओयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी…

Read More

मरीजों से बातचीत कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की रायपुर, 10 जून 2025 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर प्रवास के दौरान एमसीएच अस्पताल अलबेलापारा एवं शासकीय कोमलदेव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संचालकों व स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एमसीएच अस्पताल, अलबेलापारा फार्मेसी में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की और जेनेरिक दवाइयों के उपयोग एवं वितरण के निर्देश दिए। इसके पश्चात ‘नेक्स्ट जेन’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण व मेडिकल रिकॉर्ड देखने का वर्कफ़्लो परीक्षण किया। स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर, 10 जून 2025 राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत SME एक्सचेंज और अल्टरनेटिव फाइनेंसिंग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री आलोक त्रिवेदी ने की तथा उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री शिव राठौर गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSE कलकत्ता (पश्चिम क्षेत्र) से पधारे प्रबंधक श्री अवीक गुप्ता ने NSE Emerge के माध्यम से वैकल्पिक वित्त पोषण की संभावनाओं, लिस्टिंग प्रक्रिया, नियम-कायदों और बाजार में उद्यमों के प्रवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि रायपुर, 10 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 11 जून को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार, जिला-जशपुर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री…

Read More

आश्रम-छात्रावास के अधीक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से करें सभी अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षण आदिम जाति विकास मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर, 10 जून 2025 आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि आश्रम-छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने से पहले राज्य के सभी आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने नवा रायपुर में विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और रख-रखाव कराने के निर्देश…

Read More

रायपुर,10 जून 2025 प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब पक्के मकान का लाभ मिल रहा है। विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की निवासी श्रीमती फूलोबाई को इस योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जो अब बनकर तैयार हो चुका है। वर्षों तक कच्चे घर में कठिन जीवन जीने वाली फूलोबाई के लिए यह घर केवल एक आवास नहीं, बल्कि उनके सपनों का महल बन चुका है। फूलोबाई ने बताया कि बरसात में छत टपकती थी और हमेशा जहरीले जीवों का डर सताता था।…

Read More

30 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो गिरफ्तार रायपुर, 10 जून 2025 महासमुंद जिले में शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी भी जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के पास से 30 बल्क लीटर कच्ची शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत 1,06,000 रूपए) जब्त की गई। ग्राम…

Read More

28 हजार रूपए का जुर्माना गंदगी, गुणवत्ता में लापरवाही और लाइसेंस को लेकर प्रशासन ने की कार्रवाई रायपुर, 10 जून 2025 कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार बीजापुर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और खाद्य गुणवत्ता की जांच हेतु एसडीएम, तहसीलदार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका सीएमओ की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के मिठाई दुकानों, होटल, ढाबा, मटन-चिकन शॉप एवं थोक सब्जी दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री तलने के लिए बार-बार एक ही तेल का…

Read More