Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। श्री साय आज अपने निवास…

Read More

बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस…

Read More

आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 17 जून 2025/दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए एक बड़ी शुरुआत की जा रही है। जिले के पातररास गांव में केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पहली बार एक ऐसा आधुनिक केंद्र बनाया जा रहा है जहां कोल्ड स्टोरेज, खाद्यान्न और वनोपज को खराब होने से बचाने के लिए रेडिएशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल…

Read More

आयोग के 15 वें स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं हुईं सम्मानित रायपुर, 17 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सार्थक एवं रक्षक जैसे…

Read More

श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के संयुक्त प्रयासों से सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण। o जिला-नारायणपुर के श्री जयसिंह दुग्गा, ग्राम-खड़कागांव (ब), वि.खं नारायणपुर के आवेदन पर कार्यशील किया गया सौर पेयजल संयंत्र। o जिला-बस्तर की श्रीमती सुभ्रदा मानिकपुरी व श्री दिलीप कश्यप, ग्राम-चित्रकोट, वि.खं.-लोहण्डीगुड़ा के आवेदन पर सौर ऊर्जा चलित पथ प्रकाश संयंत्र पुनः किया गया कार्यशील। o जिला-कोण्डागांव के ग्राम-चिखलपुटी, वि.खं.-कोण्डागांव के ग्रामवासियों के आवेदन पर सोलर हाईमास्ट संयंत्र हुआ कार्यशील। o जिला-कांकेर के श्री मानिक राम उईके, ग्राम-कोकड़े, वि.खं.-भानुप्रतापपुर के सौर सिंचाई पंप को किया गया कार्यशील ।]…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर,17जून2025:जाने-माने उद्योगपति और कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर को “कृषि प्रोत्साहन” और “वरिष्ठ नागरिक कल्याण” के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रीनटेक अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए सामाजिक कार्यों के मूल्यांकन के बाद 14 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में कंपनी को उपरोक्त दोनों ही क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए ये दोनों सम्मान प्रदान किये गए, जो श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से समाज में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाने के जेएसपी…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH कलिंगा विश्वविद्यालय ने सोमवार, 16 जून 2025 को अपने परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और दोपहिया और तिपहिया वाहनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए जस्टऑटो सॉल्यूशंस के सहयोग से दो नए उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह से हुआ, जो ज्ञान और आत्मज्ञान का प्रतीक है। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने स्वागत भाषण के साथ सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने एक आकर्षक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से…

Read More

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत दिनांक 16.06.2025 को क्रेडा के माननीय अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान बिलासपुर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वट, नीम, अशोक, चीकू तथा फलदार एवं छायादार पौधे लगाएं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाना है। अध्यक्ष सवन्नी ने उद्यान का निरीक्षण किया और वहां लगे फाउण्टेन, सौर कुटीर, मछली घर, बास्केट बाल, स्केटिंग क्षेत्र, कीड्स प्ले एरिया आदि का…

Read More

मिशन अमृत 2.0 से मिलेगी हर घर शुद्ध पेयजल की सुविधा रायपुर 16 जून 2025 कोंडागांव नगर के नागरिकों को जल्द ही कोसारटेडा बांध से मिलने वाला शुद्ध और सुरक्षित पेयजल नल के माध्यम से सीधे उनके घरों तक पहुंचेगा। भारत सरकार की मिशन अमृत 2.0 योजना के तहत कोंडागांव में 102 करोड़ रुपये की लागत से जल प्रदाय योजना तेज़ी से आकार ले रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 33 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और आगामी डेढ़ से दो वर्षों के भीतर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत कोसारटेडा…

Read More

जल जीवन मिशन ने दिया आत्मनिर्भरता का अमृत रायपुर 16 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर आमजनों को समय पर लाभ पहुंचाया जा रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाकर जनकल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित ग्राम पंचायत पाराडोल की एक साधारण गृहिणी श्याम बाई की कहानी अब बदलाव, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बन चुकी है। कभी पानी के लिए लंबी दूरी तय करने वाली श्याम बाई आज पूरे गांव में…

Read More