Author: Manpreet Singh

युक्तियुक्तकरण के पश्चात नव पदस्थ शिक्षकों का भी तिलक लगाकर स्कूलों में किया गया स्वागत शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय रहे स्कूलों में भी दिखी रौनक पहले दिन पहुंचे बच्चों को मिला जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का उपहार रायपुर, 17 जून 2025 16 जून से फिर स्कूल खुल गए हैं। नए सत्र से साथ कक्षाएं फिर से गुलजार हो गई हैं। विद्यार्थियों में नई क्लास में पहुंचने का उत्साह है। पहले दिन शाला पहुंचे बच्चों का तिलक लगा और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इन सबके बीच जो खास नजारा इस बार देखने को मिलेगा वो…

Read More

रायपुर, 17 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 18 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित होगा। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों को घर बैठे एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए…

Read More

दुर्ग, धमतरी और बस्तर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें रायपुर, 17 जून 2025 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग, धमतरी और बस्तर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री राम प्रकाश सिंह (मोबाइल नम्बर – +919415258582)…

Read More

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सप्ताह भर चलेंगी योग सम्बन्धी गतिविधियां रस्सी कूद, तितली और वृक्ष जैसे सरल योग आसनों के साथ कि गई वेलनेस सप्ताह की शुरुआत बच्चों और महिलाओं के विशेष योग सत्रों पर केंद्रित रहा पहला दिन रायपुर, 17 जून 2025 विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “योग एवं वेलनेस सप्ताह” की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। सप्ताह के पहले दिन को “योग परिचय दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें प्रदेश भर में हजारों बच्चों और महिलाओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को अनुभव किया। इस अवसर पर 5 से 14…

Read More

वासड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा की नई रोशनी वर्षों बाद मिले गणित-विज्ञान विषय के शिक्षक युक्तियुक्तकरण से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बच्चों को मिली गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की सौगात रायपुर, 17 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर रंग ला रहे हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में इसका उदाहरण विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासड़ी में देखने को मिला, जहां वर्षों से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। इस हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को अब गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक…

Read More

महिला एवं बाल केन्द्रित नवीन कानून विषय पर कार्यशाला संपन्न रायपुर, दिनांक 17 जून, 2025 छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज ‘‘महिला एवं बाल केन्द्रित नवीन कानून’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। कार्यशाला पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम के मार्गदर्शन संपन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की अपेक्षा पुलिस से होती है और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम…

Read More

रायपुर, 17 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री डेका ने कहा कि सुश्री पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की गौरव हैं। उनकी उपलब्धियों से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर श्री मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल, श्री आशुतोष सिंघल, श्री शुभम अग्रवाल एवं सुश्री अग्रवाल के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर, 17 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों एवं जनप्रतिनिधियों की अद्यतन स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया।

Read More

सेन समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, 17 जून 2025 समाज के प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास सेन समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह विचार व्यक्त किए। सेन समाज के महिला विंग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा समाज के सभी जिलों के महिला…

Read More

रायपुर, 17 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून को सवेरे 10 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री के सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित होगी

Read More