Author: Manpreet Singh

रायपुर, 16 जून 2025 खेती में कम मेहनत और कम खर्च में ज्यादा कमाई का सपना अब सच हो रहा है। पाम ऑयल यानी पाम तेल की खेती किसानों के लिए वरदान बनती जा रही है। बीजापुर जिले के ग्राम रेड्डी में विगत 9 जून को ऑयल पाम पौधरोपण का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रियूनिक एशिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ. प्रसाद राव पासम, उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री राम चंद्र राव और स्थानीय किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम रेड्डी के किसान श्री रतनैया मरकाम और श्री संजय हेमला के खेत में कुल 286 ऑयल पाम पौधे…

Read More

हर घर पहुंचा नल से शुद्ध जल रायपुर, 16 जून 2025 कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीजापुर जिले का ग्राम चिलकापल्ली, आज जल जीवन मिशन के माध्यम से एक आदर्श ग्राम के रूप में उभर रहा है। फुतकेल ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस छोटे से गांव में अब 132 परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उनके घरों में ही उपलब्ध हो रहा है। पहले इस गांव के लोगों की जल आवश्यकता हैंडपंपों से पूरी होती थी, जो गर्मी के दिनों में अक्सर जवाब दे जाते थे। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी की…

Read More

मक्का के अवैध परिवहन पर दो वाहन जब्त, 92,805 रूपए की वसूली रायपुर, 16 जून 2025 कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के निरीक्षण दल ने मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मक्का के अवैध परिवहन में लगे दो वाहनों को जब्त किया है। मंडी सचिव श्री सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 13 एवं 14 जून को यह कार्रवाई माकड़ी क्षेत्र में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जून को ग्राम भारसोण्डी (ओडिशा) निवासी श्री नेपाल घरामी को माकड़ी तहसील में 500 बोरी मक्का का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसी तरह, 14 जून को ग्राम…

Read More

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यो के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया स्वागत बच्चों को साइकिल, किताब व बैग वितरित रायपुर, 16 जून 2025 केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के…

Read More

13 बसाहटों के 322 घर और गलियां होंगी रोशन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैटरी ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, 16 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के संकल्प के अनुरूप सुदूर और वनवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने लगातार नई पहल की जा रही हैं। मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के दुर्गम वनांचल गांवों में भी रात्रिकालीन सौर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने राज्य शासन ठोस कदम उठा रही है। इन गांवों में पूर्व में लगाए गए सोलर पैनलों की बैटरियां पुरानी हो गई हैं और उनकी क्षमता भी क्षीण…

Read More

रायपुर, 16 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी मांग के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा।इस अवसर पर श्री सियाराम अग्रवाल, श्री महेंद्र सक्सेरिया, श्री जयदेव सिंद्यल, श्री संजय अग्रवाल, श्री श्लोक अग्रवाल एवं श्री नंद किशोर उपस्थित थे। क्रमांक-1517/अग्रवाल

Read More

रायपुर, 16 जून 2025 राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक श्री नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर, 16 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून 2025 को सवेरे 10.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी।

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न रायपुर, 16 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध…

Read More

रायपुर, 16 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई देते हुए टेलीफोन डायरेक्टरी को आमजनों के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष महासमुन्द श्री स्वप्निल तिवारी, जांजगीर से श्री देवेन्द्र ठाकुर, भिलाई से श्री छगन साहू सहित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अन्य सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More