Author: Manpreet Singh

क्रेडा की छवि को धूमिल करने की साजिश, क्रेडा में कार्यरत् इकाईयों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन -शिकायत आधारहीन और फर्जी मुख्यमंत्री कार्यालय को हाल ही में भेजे गए एक आवेदन में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊजा र्विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस फर्जी और निराधार शिकायत में दावा किया गया कि क्रेडा के अध्यक्ष द्वारा अवैध रूप से राशि की मांग ठेकेदारों से की गई है। इस पर क्रेडा मे कार्यरत् सभी इकाईयों द्वारा एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन को उक्त झूठी शिकायत का खंडन…

Read More

उप पंजीयक कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का बनेगा प्रतीक – वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रजिस्ट्री कार्य अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगा संभव रायपुर, 28 जुलाई 2025 पुसौरवासियों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज जनपद पंचायत पुसौर परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल एक…

Read More

अस्पताल में भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, 28 जुलाई 2025 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार…

Read More

सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट में देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद रायपुर, 28 जुलाई 2025 सीआईआई(Confederation of Indian Industry) द्वारा आयोजित”ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट 2025″ प्रदेश के वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। देश भर से आए उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में राज्य में 1 नवंबर, 2024 से राज्य एवं देश की श्रेष्ठ “औद्योगिक विकास नीति 2024-30” को लागू किया गया है। खनिज संसाधन के उत्पादन में देश के सर्वोत्तम राज्य, विद्युत उत्पादन में नंबर एक, एवं…

Read More

अपने बहु-बेटियों को समझाते है पानी का महत्व रायपुर, 28 जुलाई 2025 जीवन के लगभग 50 वर्षो तक पानी को लेकर काफी संघर्ष करने वाली तथा लंबी दूरी तय कर कुएं एवं हैंडपंप से घर तक पेयजल के लिए पानी लाने वाली श्रीमती रेखा देवी साहू को अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर में ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिली है। रेखा देवी जैसे लोग ही घर तक शुद्ध पानी के पहुंचने के महत्व को समझ सकते हैं। दो बेटे-बहू और बेटी से भरा पूरा परिवार की मुखिया मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई की निवासी श्रीमती रेखा…

Read More

रायपुर, 28 जुलाई 2025 उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला लॉयड इन्सुलेशन लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुई। यह कार्यशाला आज ‘इंद्रावती भवन‘ के सभागार में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रगतिशील कृषकों एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि सौर ऊर्जा से चलित शीत गृहों (सोलर कोल्ड स्टोरेज) में उद्यानिकी कृषकों द्वारा फलों, सब्जियों तथा फूलों के…

Read More

छात्राओं के लिए शिक्षा और अधोसंरचना विकास के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात रायपुर, 28 जुलाई 2025 राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार स्थित शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के लिए 3.25 करोड़ रुपए से अधिक के विकास योजनाओं की सौगात प्रदान की। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। इतिहास साक्षी है जो संघर्ष करते हैं वही लक्ष्य को…

Read More

‘समूह जलप्रदाय योजनाओं के कार्यों में भी लाएं तेजी’ उप मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की *सभी गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने टीम वर्क से काम करने के दिए निर्देश, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा* जल जीवन मिशन से 31.16 लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा शुद्ध पेयजल, 5029 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित रायपुर, 28 जुलाई 2025 उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में…

Read More

नागपंचमी पर्व प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और करुणा का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 28 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर, 28 जुलाई 2025 सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा…

Read More