- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
कांकेर में ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ प्रतियोगी छात्रों से किया संवाद रायपुर, 29 जुलाई 2025 सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी…
’12 सड़कों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, ग्रामीण संपर्क मार्ग होंगे सुदृढ़’ रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की 12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए यह स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ और सशक्त होगी। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों में मसरी घाट से झरन मार्ग के लिए 1…
रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय…
मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित…
नेत्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय और श्री विनायक नेत्र अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 29 जुलाई 2025 शैक्षणिक समुदाय के बीच स्वास्थ्य सेवा और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर ने श्री विनायक नेत्र अस्पताल, रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं – जो छत्तीसगढ़ में नेत्र देखभाल सेवाओं में एक प्रतिष्ठित नाम है। इस समझौते का उद्देश्य कलिंगा विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना है। समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के तहत: · परामर्श शुल्क पर 50% की छूट प्रदान की जाएगी। · उन्नत नेत्र जांच सहित जांच और नैदानिक परीक्षणों पर 25% की छूट दी जाएगी। · इन-पेशेंट केयर और सर्जिकल प्रक्रियाओं पर 10% की छूट लागू होगी। समझौता ज्ञापन पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी और श्री विनायक नेत्र चिकित्सालय के जनसंपर्क अधिकारी श्री रणविजय सिंह ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. ए. विजयानंद भी उपस्थित थे और उन्होंने इस स्वास्थ्य-केंद्रित पहल की सराहना की। डॉ. गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि यह साझेदारी समग्र छात्र विकास और कल्याण के लिए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जबकि श्री सिंह ने सामुदायिक पहुंच और निवारक नेत्र देखभाल जागरूकता के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। छूट के अतिरिक्त, अस्पताल ने निम्नलिखित पर भी सहमति व्यक्त की है: · विश्वविद्यालय परिसर में नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करेंगे। · आंखों की देखभाल, मोबाइल-कंप्यूटर से होने वाली आंखों की थकान और बचाव के तरीकों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। · विश्वविद्यालय से जुड़े लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। यह समझौता ज्ञापन न केवल कलिंगा विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सेवा सहायता प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि इसके हितधारकों की समग्र भलाई सुनिश्चित करने में इसकी सक्रिय भूमिका को भी सुदृढ़ करता है।
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर | 29 जुलाई 2025:नया रायपुर स्थित मायफेयर लेक रिसॉर्ट में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 के दूसरे दिन भी जिम्मेदारी पूर्ण खनन और हरित स्टील निर्माण पर सारगर्भित परिचर्चाएं और रणनीतिक सत्र जारी रहे। यह प्रभावशाली शिखर सम्मेलन भारत और विदेशों से आए 400 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिनमें अमेरिका, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, जर्मनी और स्वीडन जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे। यह समिट स्टील और खनन मूल्य श्रृंखला से जुड़े विभिन्न हितधारकों—नीति निर्माता, तकनीकी नवोन्मेषक, स्थिरता विशेषज्ञ, शोधकर्ता और उद्योग जगत के अग्रणी…
Raipur chhattisgarh VISHESH : Jindal Steel recently participated in Confederation of Indian Industry – Green Steel & Mining Summit, a platform that brought together global experts and industry leaders from Japan, Australia, Sweden, Finland, and the USA to discuss the future of sustainable practices in mining and steelmaking. From responsible sourcing to low-emission manufacturing and long-term climate strategies, the conversations reflected the urgent need for collective action and continuous innovation. At Jindal Steel, sustainability is one of our core values that guides how we think, build, and grow. We’re optimistic about what lies ahead and remain committed to shaping a…
सर्वे में शामिल देशभर के 4,566 शहरों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-100 में छत्तीसगढ़ के 25 शहर गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में राज्य के 62 शहरों ने बढ़ाया अपना दर्जा, रायपुर को सेवन स्टार सम्मान सिंगल, थ्री और फाइव स्टार दर्जा प्राप्त शहरों की संख्या 114 पहुँची, पिछले सर्वे में थी 71 तीन नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस श्रेणी में पहुंचे, 163 निकायों को मिला ओडीएफ प्लस प्लस दर्जा Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 29 जुलाई 2025/भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य…
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि.क्र./13/07/2025-26 दिनांक 29.07.2025 “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत महिला कैट द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक मानवीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए रायपुर के विभिन्न विशेष संस्थानों में राखी एवं मिठाइयों का वितरण किया गया – कैट Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत महिला कैट द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक मानवीय एवं प्रेरणादायक पहल करते…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

