Author: Manpreet Singh

उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त चबूतरा निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लगभग 2 करोड़ रुपये के नवीन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति रायपुर, 29 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकाराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले छह धान उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त कंक्रीट चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य ग्राम देवरी, सलोनी, करमदा, रसेड़ा, भरसेला एवं लटुआ के उपार्जन केंद्रों में किया जाएगा, जिसकी प्रति केंद्र लागत 21.80 लाख रुपये के है। श्री वर्मा ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास…

Read More

आकांक्षी जिला में कोंडागांव जिले को मिला है गोल्ड मैडल रायपुर, 29 जुलाई 2025 भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन विकास नगर में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ किया गया है। इसमें बिहान के विभिन्न महिला स्वसहायता…

Read More

पहले दिन सीएमएचओ एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक की उपस्थिति में योजनाओं की जिलेवार समीक्षा, प्रभावी सेवा प्रदायगी पर बल उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर उन्हें समुचित देखभाल प्रदान करना प्राथमिकता : श्री अमित कटारिया रायपुर, 29 जुलाई 2025 प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और प्रभावशीलता की समीक्षा हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की शुरुआत आज राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में की गई। यह बैठक माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं…

Read More

कांकेर में ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ प्रतियोगी छात्रों से किया संवाद रायपुर, 29 जुलाई 2025 सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी…

Read More

’12 सड़कों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, ग्रामीण संपर्क मार्ग होंगे सुदृढ़’ रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की 12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए यह स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ और सशक्त होगी। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों में मसरी घाट से झरन मार्ग के लिए 1…

Read More

रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More

रायपुर, 29 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित…

Read More

नेत्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय और श्री विनायक नेत्र अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 29 जुलाई 2025 शैक्षणिक समुदाय के बीच स्वास्थ्य सेवा और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर ने श्री विनायक नेत्र अस्पताल, रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं – जो छत्तीसगढ़ में नेत्र देखभाल सेवाओं में एक प्रतिष्ठित नाम है। इस समझौते का उद्देश्य कलिंगा विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना है। समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के तहत: · परामर्श शुल्क पर 50% की छूट प्रदान की जाएगी। · उन्नत नेत्र जांच सहित जांच और नैदानिक परीक्षणों पर 25% की छूट दी जाएगी। · इन-पेशेंट केयर और सर्जिकल प्रक्रियाओं पर 10% की छूट लागू होगी। समझौता ज्ञापन पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी और श्री विनायक नेत्र चिकित्सालय के जनसंपर्क अधिकारी श्री रणविजय सिंह ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. ए. विजयानंद भी उपस्थित थे और उन्होंने इस स्वास्थ्य-केंद्रित पहल की सराहना की। डॉ. गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि यह साझेदारी समग्र छात्र विकास और कल्याण के लिए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जबकि श्री सिंह ने सामुदायिक पहुंच और निवारक नेत्र देखभाल जागरूकता के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। छूट के अतिरिक्त, अस्पताल ने निम्नलिखित पर भी सहमति व्यक्त की है: · विश्वविद्यालय परिसर में नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करेंगे। · आंखों की देखभाल, मोबाइल-कंप्यूटर से होने वाली आंखों की थकान और बचाव के तरीकों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। · विश्वविद्यालय से जुड़े लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। यह समझौता ज्ञापन न केवल कलिंगा विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सेवा सहायता प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि इसके हितधारकों की समग्र भलाई सुनिश्चित करने में इसकी सक्रिय भूमिका को भी सुदृढ़ करता है।

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर | 29 जुलाई 2025:नया रायपुर स्थित मायफेयर लेक रिसॉर्ट में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 के दूसरे दिन भी जिम्मेदारी पूर्ण खनन और हरित स्टील निर्माण पर सारगर्भित परिचर्चाएं और रणनीतिक सत्र जारी रहे। यह प्रभावशाली शिखर सम्मेलन भारत और विदेशों से आए 400 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिनमें अमेरिका, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, जर्मनी और स्वीडन जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे। यह समिट स्टील और खनन मूल्य श्रृंखला से जुड़े विभिन्न हितधारकों—नीति निर्माता, तकनीकी नवोन्मेषक, स्थिरता विशेषज्ञ, शोधकर्ता और उद्योग जगत के अग्रणी…

Read More