- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
टूटे हाथ के ऑपरेशन का खर्च हुआ निःशुल्क, आर्थिक संकट के बीच परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल रायपुर , 20 सितंबर 2026 सेवा का अर्थ केवल सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद के साथ मजबूती से खड़े होना है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम जवाहरनगर निवासी 32 वर्षीय श्री अमृत कुमार मण्डल के जीवन में आयुष्मान कार्ड ने इसी सेवा संकल्प को साकार किया। गंभीर दुर्घटना में कलाई की कई हड्डियां टूटने के बाद जब महंगे इलाज की चिंता सामने थी,…
रायपुर, 20 सितंबर 2026 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अपने निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से मंत्री श्री अग्रवाल को अवगत कराया। नागरिकों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यकताओं और विकास संबंधी विषयों को भी उनके समक्ष रखा। मंत्री श्री अग्रवाल ने…
प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा रायपुर, 20 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सेवा की नई कहानी लिख रही हैं। रामानुजनगर जिला सूरजपुर निवासी श्रीमती मधु जायसवाल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला पक्का घर वर्षों के इंतजार के बाद साकार हुआ सपना है। नए आशियाने में भगवान गणेश की स्थापना के साथ परिवार की खुशियों को नया अर्थ मिला है। कभी कच्चे मकान में रहने वाले श्रीमती मधु जायसवाल के परिवार के लिए बारिश का मौसम चिंता लेकर आता था। टपकती छत,…
ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से सजी सातवीं सांस्कृतिक संध्या, ‘भारत के रंग’ ने बांधा समां रायपुर, 20 सितंबर 2026 रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के नृत्य संकाय के विद्यार्थियों ने ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों से मंच को शास्त्रीय नृत्य के विविध रंगों से सजा दिया। भाव, लय, ताल और नृत्य मुद्राओं के सुंदर समन्वय ने समारोह में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत ओडिसी नृत्य विभाग के विद्यार्थियों की ‘गणेश वंदना’ से हुई। ‘एकदन्तो लम्बोदरो विघ्नविनाशको देवः’…
महाराजा चक्रधर सिंह जी की कला-साधना और कथक के रायगढ़ घराने का योगदान अतुलनीय: श्री तोखन साहू केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगर रायगढ़ में आयोजित 41वें चक्रधर समारोह सम्मिलित हुए। Raipur chhattisgarh VISHESH / महाराजा चक्रधर सिंह जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि रायगढ़ की पावन भूमि केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शास्त्रीय कला, लोक परंपराओं, साहित्य और खेल संस्कृति का भी समृद्ध केंद्र है। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी एक…
14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर दिया जोर रायपुर, 20 सितम्बर 2026 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, रोजगार और निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश का लक्ष्य और…
जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार रायपुर, 20 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा…
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा रायपुर 20 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी ने श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी…
बिल्हा विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, जनदर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं Raipur chhattisgarh VISHESH /केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने ग्राम चंदली में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा सरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता की। ग्राम चंदली में आयोजित कार्यक्रम में श्री साहू ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए चंदली…
राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने कहा, नए कार्यों को 15 अक्टूबर से युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक रायपुर, 19 सितम्बर 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर प्रदेशभर में सड़कों और पुलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बारिश में सड़कों की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी क्षतिग्रस्त…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

