- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना रायपुर, 19 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के संकल्प को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देशभर में नई गति मिल रही है। इस योजना ने जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने का रास्ता आसान किया है। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी श्री अमृतलाल का परिवार भी इस बदलाव का उदाहरण है। लंबे समय तक कच्चे मिट्टी के मकान में रहने के बाद अब उनका…
रायपुर, 19 सितम्बर 2026 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में एक नई सुबह लेकर आई है। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित ग्राम पखनार के पाईक पारा की रहने वाली श्रीमती रतना ठाकुर के लिए यह योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई है। वर्षों तक रसोई के दमघोंटू धुएं और जंगल के खतरों से जूझने के बाद अब उनकी रसोई पूरी तरह धुआं-मुक्त हो चुकी है। रतना ठाकुर बताती हैं कि गैस कनेक्शन मिलने से पहले उनका पूरा महीना रसोई के लिए ईंधन जुटाने की जद्दोजहद में ही बीत जाता…
रायपुर : सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से महिलाओं को मिल रहा आत्मसंबल, सुरक्षा और न्याय महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सजग प्रहरी बना सखी सेंटर अब तक 1400 से अधिक प्रकरणों का निराकरण रायपुर, 19 सितंबर 2026 महिला उत्थान के लिए प्रयास, न्याय, सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने और महिला उत्पीड़न पर अंकुश की दिशा में सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक सजग प्रहरी बनकर सखी सेंटर तैनात है। सखी सेंटर के प्रारंभ वर्ष 2017 से 2026 में अब तक जिले में कुल 1425…
रायपुर, 19 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा के दौरान आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण को निरंतर प्राथमिकता दी गई है। इसी भावना को साकार करते हुए ग्रामीण महिलाएं आज स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपने हुनर और मेहनत को आजीविका का आधार बना रही हैं। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पुरुषोत्तमपुर की श्रीमती कुन्ती निषाद की जीवन इसी बदलाव की कहानी है, जिन्होंने बिहान योजना से जुड़कर कृषि मजदूरी के साथ टेंट हाउस, कैटरिंग और मछली पालन को अपनी आय का साधन बनाया और परिवार की वार्षिक आय को मजबूत करते…
प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित आशियाना, उज्ज्वला से रसोई हुई धुआंमुक्त महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रहा 1,000 रुपये का आर्थिक संबल सरकारी योजनाओं ने बदली रोजमर्रा की जिंदगी, उतरा बाई के चेहरे पर लौटी खुशियों की मुस्कान रायपुर, 19 सितम्बर 2026 कभी बारिश की हर बूंद के साथ कच्चे मकान की चिंता, रसोई में लकड़ी के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी और घरेलू जरूरतों के लिए सीमित संसाधनकृरायगढ़ जिले की उतरा बाई महंत के लिए यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। आज तस्वीर बदल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और…
रेशम पालन से तीन वर्षों में 4.50 लाख रुपये की अतिरिक्त आय, बेटी का विवाह और कच्चे घर को कराया पक्का वर्ष 2024-25 में 1.05 लाख टसर कोसा का उत्पादन, सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक का मिला राष्ट्रीय सम्मान भूमिहीन मजदूर से सफल रेशम उत्पादक तक का सफर, परिवार की आर्थिक मजबूती का बना आधार रायपुर, 19 सितम्बर 2026 कभी भूमिहीन होने के कारण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम आमाघाट निवासी श्री ललित गुप्ता ने मेहनत, लगन और विभागीय मार्गदर्शन से अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी। टसर कृमिपालन और टसर बीज…
152 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीयन, योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल रायपुर, 19 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर के मंगल भवन में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 152 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान एवं कृषि सभापति श्री मुक्तेश्वर पण्डा उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष ने हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं…
रायपुर, 19 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्पों को समर्पित ’सेवा संकल्प’ अभियान आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का नया माध्यम बन रहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय सहयोग के बल पर दुर्ग जिले की ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रही हैं। इसी कड़ी में ’गौरी महिला स्व-सहायता समूह’ ने सामूहिक प्रयास और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की एक मिसाल कायम की है। दुर्ग विकासखंड के…
रायपुर, 19 सितम्बर 2026 आमजन के जीवन को सुगम बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के ध्येय के साथ, देश के प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को रेखांकित करता ’सेवा संकल्प अभियान’ आज जन-जन के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है। इसी पहल के तहत संचालित ’प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पुरदा निवासी हरीप्रसाद साहू की ज़िंदगी की तस्वीर ही बदल दी है। बरसों से एक मजबूत और सुरक्षित छत का इंतज़ार कर रहे इस परिवार के लिए यह योजना…
गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों के सृजन को मिला मंच रायपुर, 19 सितंबर 2026 राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले के शालेय विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण एवं स्वच्छता के प्रति असीम उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित ’मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नौनिहाल अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता के जरिए स्वच्छ व सशक्त भारत का खाका खींच रहे हैं। छात्र तुषार गावरे ने प्रतियोगिता में…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

