Author: Manpreet Singh

प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण जागरूकता और जनभागीदारी पर रहेगा जोर रायपुर, 21 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी से जोड़ना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3…

Read More

पोषण माह में पोषण, उपचार और मातृ जागरूकता का संदेश बनी ओमेश की कहानी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर , 21 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान गरियाबंद से सामने आई ओमेश यादव की कहानी यह बताती है कि समय पर उपचार, पोषणयुक्त आहार और विशेष देखभाल से गंभीर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। ग्राम दादरगांव निवासी डेढ़ वर्षीय ओमेश गंभीर कुपोषण के साथ जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचा था। उपचार और नियमित देखभाल के बाद अब वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। भर्ती के समय ओमेश का वजन महज 5.1 किलोग्राम था।…

Read More

सेवा संकल्प अभियान में जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ा जा रहा रायपुर, 21 सितंबर 2026/ सेवा केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाने तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों को उनके अधिकारों, अवसरों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प भी है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक कर उन्हें शासकीय योजनाओं, सुरक्षा प्रावधानों, वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलों में विकासखंड स्तर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम इसी सेवा की…

Read More

• सुश्री यामिनी तिवारीराज्य पोषण सलाहकार Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 21 सितंबर 2026/सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद करना नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी जिम्मेदारी समझना भी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। इस संकल्प को हम बच्चों के पोषण से भी जोड़ सकते हैं। जंक फूड पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम कर उसी राशि का उपयोग पौष्टिक भोजन के लिए करना है। आज चिप्स, नमकीन, क्रीम बिस्कुट, चॉकलेट और मीठे पेय बच्चों की पसंद बनते जा रहे हैं। एक दिन का 20-30 रूपये का…

Read More

प्रे.वि.क्र./14/09/2026-27 दिनांक :- 21.09.2026प्रेस विज्ञप्ति Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री कांति पटेल, युवा प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए युवा CAIT – छत्तीसगढ़ द्वारा “स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर परवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा…

Read More

रायगढ़ घराने की कथक परंपरा में लय, ताल और भावों का सुंदर संगम, तालियों से गूंजा समारोह परिसर रायपुर, 20 सितंबर 2026 रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में युवा कथक नृत्यांगना कुमारी आहाना अग्रवाल ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रायगढ़ घराने की समृद्ध कथक परंपरा पर आधारित उनकी प्रस्तुति में लय, ताल, भाव और घुंघरुओं की झंकार का ऐसा सुंदर संगम देखने को मिला कि पूरा समारोह परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आहाना की सधी हुई नृत्य मुद्राओं और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने प्रस्तुति में खास…

Read More

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश रायपुर, 20 सितंबर 2026 सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए रायगढ़ के अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत आयोजित इस प्रस्तुति में कलाकारों ने आम लोगों के जीवन से जुड़े विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए सेवा के महत्व को सामने रखा। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए अम्बेडकर चौक पर लोगों की मौजूदगी रही और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को रुचि के…

Read More

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान रायपुर, 20 सितंबर 2026 किसी ने स्वच्छ और सुंदर भारत की तस्वीर कागज पर उतारी तो किसी ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से सशक्त भारत का सपना रंगों में सजाया। किसी की कल्पना विकसित भारत-2047 की थी, तो किसी ने महिला सशक्तिकरण, सेना के शौर्य और नक्सल मुक्त भारत को अपनी रचनाओं का विषय बनाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के पुसौर विकासखंड के स्कूलों में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में बच्चों ने ’’‘मेरे सपनों का भारत’’’ विषय पर अपनी कल्पनाओं को चित्रों…

Read More

1013 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श, आवश्यक दवाइयों का भी किया गया वितरण रायपुर, 20 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय गौरेला में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराकर समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1013 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की…

Read More

कैंसर के 15 लाख रुपये के उपचार का पूरा खर्च शासन ने उठाया, स्वस्थ होकर लौटे 63 वर्षीय किसान रायपुर, 20 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान की भावना तब सार्थक होती है, जब जरूरत के समय शासन की संवेदनशील पहल किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बनकर पहुंचे। बलरामपुर जिला के ग्राम पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद की कहानी इसका उदाहरण है। छोटी जोत के किसान श्री राजेन्द्र प्रसाद को फरवरी 2026 में तेज कमर दर्द की शिकायत हुई। अम्बिकापुर में उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर परिजन उन्हें रायपुर के बालको हॉस्पिटल ले गए।…

Read More