- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
एनएमडीसी, बचेली ने स्थानीय किसानों की आय वृद्धि हेतु उपलब्ध करवाए निःशुल्क फलदार पौधे Raipur chhattisgarh VISHESH पिछले कुछ वर्षों से एनएमडीसी, बचेली अपने सीएसआर विभाग द्वारा स्थानीय किसानों की आय वृद्धि हेतु अनेक योजनाएं चलाती आ रही है। इस वर्ष की योजना में अभी तक एनएमडीसी, बचेली द्वारा 09 गावों के 126 किसानों को फलदायक पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसमें नारियल, आम, लीची इत्यादि पौधे शामिल हैं। इस योजना के तहत इस वर्ष 5000 से अधिक फलदार पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं, इस योजना से नेरली, बड़े कमेली, बेनपाल, गंजेनार, दुगेली, पाड़ापुर, धुरली, बड़े बचेली तथा मोलसनार ग्रामों…
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./14/08/2025-26 दिनांकः 18.08.2025कैट द्वारा “भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान‘‘ राष्ट्रव्यापी अभियान प्रदेश सहित देश भर में जोरों पर Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहले काशी तथा…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर – मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग एवं मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें इंटरनेशनल छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की।उल्लेखनीय है कि प्रथम भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के 133 वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा…
सुधारों, नवाचार और उद्यमिता का जश्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उद्धबोधन परिचय भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी के साथ देश एक आत्मनिर्भर व्यावसायिक इकोसिस्टम के निर्माण में भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। 2014 से, भारत सरकार देश भर में कारोबारी सुगमता के माहौल को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका उद्देश्य एक ऐसा व्यापार-अनुकूल इकोसिस्टम बनाना है जो निवेश आकर्षित करे, आर्थिक विकास को गति दे और उद्यमियों व नागरिकों के लिए नियमों को सरल बनाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, केंद्र सरकार ने कारोबारी सुगमता कार्यक्रम के तहत कई पहलों को लागू किया…
कैश से डिजिटल तक: समावेशी पूंजी की ओर भारत की छलांग प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2025 16:27 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उद्धबोधन: परिचय केवल एक दशक में, भारत ने अपने नागरिकों के धन के साथ संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। अब वित्त तक पहुंच केवल विशेषाधिकार नहीं रह गई है। देश में वित्तीय समावेशन की पहलों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों की संकरी गलियों में भी आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। जन-धन योजना, यूपीआई और आधार-सक्षम भुगतान जैसी दूरदर्शी पहलों के जरिए, देश ने प्रत्येक नागरिक के लिए बचत, क्रेडिट और बीमा के दरवाजे खोलकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। वित्तीय समावेशन न केवल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है, बल्कि सभी को सशक्त और अवसर भी प्रदान करता है, और इसकी पुष्टि आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों से होती है। वित्तीय समावेशन की ओर इशारा करते संकेतक भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए वित्तीय समावेशन सूचकांक (एफआई-सूचकांक) जारी किया है, जो 67.0 है और 2021 से 24.3 प्रतिशत बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों की ओर से अपनाए गए सतत विकास लक्ष्यों के लिए 2030 एजेंडा के 17 लक्ष्यों में से 7 को प्राप्त करने के लिए वित्तीय समावेशन प्रमुख कारकों में से एक है। विश्व बैंक की ओर से प्रकाशित ग्लोबल फिनडेक्स 2025 इस बात पर प्रकाश डालता है कि 2011 से भारत में खाता स्वामित्व 89 प्रतिशत तक पहुंच गया है और देश ने सक्रिय खातों वाले वयस्कों की हिस्सेदारी बढ़ाने में प्रगति की है। परिवर्तन की दिशा में: वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने वाली प्रमुख पहल भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा नीतिगत नवाचार, डिजिटल क्रांति और सामुदायिक पहुंच के एक शक्तिशाली मिश्रण से प्रेरित है। शून्य-शेष खातों से लेकर घर-घर बैंकिंग तक, लक्षित पहल यह सुनिश्चित कर रही हैं कि प्रत्येक नागरिक को आवश्यक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। प्रधानमंत्री जनधन योजना लाभार्थी (14.08.2025 तक)लाभार्थी खातों में शेष राशिमहिला लाभार्थी56.04 करोड़₹2.64 लाख करोड़लगभग 55% इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को बुनियादी बचत और जमा खातों, रिमिटेंस, क्रेडिट, बीमा, पेंशन तक किफायती तरीके से पहुंच मिलती है। पीएमजेडीवाई के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ हैं: अब तक 56.04 करोड़ लाभार्थियों ने बैंकिंग सेवाएं पाई हैं, जिनमें से 55 प्रतिशत से अधिक खाते महिलाओं के हैं। प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (डीबीटी) और जेएएम ट्रिनिटी जेएएम (जन धन, आधार और मोबाइल) ट्रिनिटी भारत के परिवर्तित और सुविकसित डिजिटल परिदृश्य का प्रमुख प्रवर्तक है। डीबीटी इस जेएएम नेटवर्क का उपयोग सरकारी लाभ, सब्सिडी और भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने के लिए करता है। 14 अगस्त, 2025 तक 45.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों को हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कुल नामांकन (16.04.2025 तक)महिला लाभार्थीग्रामीण लाभार्थी50.99 करोड़46.72%66.31% प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कुल नामांकन (16.04.2025 तक)महिला लाभार्थीग्रामीण लाभार्थी23.59 करोड़45.06%61.17% प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) आवंटित लोन ( 4 अगस्त, 2025 तक)आवंटित राशि53.85 करोड़₹35.13 लाख करोड़ अटल पेंशन योजना ग्राहक (अप्रैल, 2025 तक)कुल कोषमहिला लाभार्थी7.65 करोड़₹45,974.67 करोड़लगभग 48% स्टैंड अप इंडिया योजना कुल स्वीकृत खाते (31.03.2025 तक)कुल स्वीकृत राशिमहिला लाभार्थी (स्वीकृत राशि)अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति लाभार्थी (स्वीकृत राशि)273,607₹62,410.04 करोड़76.44%23.56% यूपीआई (एकीकृत भुगतान प्रणाली) यूपीआई ने कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में एकीकृत करके देश के पेमेंट इकोसिस्टम में क्रांति ला दी है। यह प्रणाली निर्बाध धन प्रेषण, व्यापारी भुगतान और पीयर-टू-पीयर लेन-देन को योग्य बनाती है, जिससे उपयोगकर्ताओं को निर्धारित भुगतान अनुरोधों के माध्यम से लचीलापन मिलता है। यह 684 बैंकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है, जिससे लोग बिना इस चिंता के आसानी से भुगतान कर सकते हैं कि वे किस बैंक का इस्तेमाल कर रहे हैं। 11 अगस्त, 2025 तक, यूपीआई लेन-देन वित्त वर्ष 2017-18 में 92 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 114% के सीएजीआर के साथ 18,587 करोड़ हो गए हैं। इसी अवधि के दौरान, लेन-देन का मूल्य 1.10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 261 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई 2025 में, यूपीआई ने एक और उपलब्धि हासिल की, जिसमें पहली बार एक ही महीने में 1,946.79 करोड़ से अधिक लेन-देन दर्ज किए गए। वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान जुलाई-सितंबर 2025 तक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों में वित्तीय समावेशन योजनाओं के पूर्णीकरण के लिए 3 महीने का अभियान इस अभियान में बकाया बचत खातों का पुनः केवाईसी, नए बैंक खाते खोलना और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नामांकन शामिल हैं। जुलाई 2025 में 99,753 शिविर आयोजित किए गए, जहाँ प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के अंतर्गत लगभग 6.65 लाख खाते खोले गए और 10 लाख से अधिक केवाईसी का पुनर्सत्यापन किया गया। छोटी एसआईपी छोटी टिकट वाली व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) सेबी की एक पहल है जिसमें ₹250 से एसआईपी शुरू किया जा सकता है। यह पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों के लिए वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन देती है। इस पहल का उद्देश्य म्यूचुअल फंड निवेश को और अधिक सुलभ बनाना और व्यक्तियों को न्यूनतम वित्तीय प्रतिबद्धता के साथ अपनी निवेश यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। निष्कर्ष भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा केवल संख्याओं से कहीं आगे की है। यह लोगों को अपने भविष्य को आकार देने के लिए साधन प्राप्त करने के बारे में है। प्रत्यक्ष हस्तांतरण से लेकर कम लागत वाले निवेश तक, हर कदम बैंकिंग, क्रेडिट और बचत को प्रत्येक नागरिक के करीब ला रहा है। ये बदलाव लाखों लोगों को अपने वित्त पर नियंत्रण रखने और एक सुरक्षित कल बनाने में मदद कर रहे हैं। संदर्भ: पीआईबी बैकग्राउंडर https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=154980&ModuleId=3 विश्व बैंक https://www.worldbank.org/en/publication/globalfindex पीएमजेडीवाई https://www.pmjdy.gov.in प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर https://dbtbharat.gov.in एनपीसीआई https://www.npci.org.in/what-we-do/upi/product-statistics वित्त मंत्रालय https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2155050 सेबी https://www.sebi.gov.in/reports-and-statistics/reports/jan-2025/consultation-paper-on-promoting-financial-inclusion-through-sachetisation-of-investment-in-mutual-fund-schemes_91106.html Click here to download PDF
‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए, केंद्र सरकार जीएसटी में महत्वपूर्ण सुधारों का प्रस्ताव कर रही है, जो तीन स्तंभों पर केंद्रित हैं: संरचनात्मक सुधार, दरों का युक्तिकरण और रहन – सहन की सुगमताअगली पीढ़ी के सुधारों के लिए पहचाने गए प्रमुख क्षेत्रों में कर दरों का युक्तिकरण शामिल है ताकि समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से आम आदमी, महिलाओं, विद्यार्थियों, मध्यम वर्ग और किसानों को लाभ हो।सुधारों का उद्देश्य वर्गीकरण संबंधी विवादों को कम करना, विशिष्ट क्षेत्रों में शुल्क ढांचे को ठीक करना, दरों में अधिक स्थिरता सुनिश्चित करना और व्यापार करने में आसानी को और बढ़ाना हैजीएसटी…
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा आगामी 22 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक विदिशा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केंद्रीय नियंत्रण श्रेणी के पदों—सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, धर्म गुरु (जेसीओ), जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर—की भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 को होगी। इन पदों के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने सेना द्वारा जून-जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई)…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी बीके पावन अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक विशाल दही हांडी उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन का एक विशेष आकर्षण वह क्षण रहा जब दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर महंत राजीव दास लोचन ने आयोजन के संयोजक श्री बसंत अग्रवाल को ‘धर्म वीर’ की उपाधि से सम्मानित किया, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में, सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के इस आयोजन में हजारों दर्शकों…
Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक : 17 अगस्त 2025 ग्राम सेवती/साजा/दुर्ग/आरंग/रायपुर – ग्राम सेवती में 17 अगस्त 2025, दिन रविवार को शूरवीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और गुरु परंपरा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।सतनाम सेना एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत, अखाड़ा दल की प्रस्तुति, नृत्य और जयकारों के माध्यम से समाज में एकता व जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब जी (विधायक आरंग एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रदेश…
जनजातीय परिवारों को योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा यह अभियान रायपुर, 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में “आदि कर्मयोगी अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अनेक राज्यों में संचालित हो रहे इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

