


एनएमडीसी, बचेली ने स्थानीय किसानों की आय वृद्धि हेतु उपलब्ध करवाए निःशुल्क फलदार पौधे
Raipur chhattisgarh VISHESH पिछले कुछ वर्षों से एनएमडीसी, बचेली अपने सीएसआर विभाग द्वारा स्थानीय किसानों की आय वृद्धि हेतु अनेक योजनाएं चलाती आ रही है। इस वर्ष की योजना में अभी तक एनएमडीसी, बचेली द्वारा 09 गावों के 126 किसानों को फलदायक पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसमें नारियल, आम, लीची इत्यादि पौधे शामिल हैं।

इस योजना के तहत इस वर्ष 5000 से अधिक फलदार पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं, इस योजना से नेरली, बड़े कमेली, बेनपाल, गंजेनार, दुगेली, पाड़ापुर, धुरली, बड़े बचेली तथा मोलसनार ग्रामों के किसान लाभान्वित हुए हैं।
इस योजना के अंतर्गत दिनांक 18.08.2025 को बचेली परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा प्रभावित परियोजना के आस पास के ग्रामीण कृषकों को फलदार पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक ( मानव संसाधन ) श्री महेश एस नायर, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सीएसआर श्री जोसी थामस व विभिन्न ग्रामीण कृषकों की उपस्थिति रही।








