Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : मैं छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग जगत की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। नए जीएसटी से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी बायिंग पावर बढ़ेगी। इसके परिणामस्वरूप रिटेल सेक्टर में मांग में तेजी, इंडस्ट्री के उत्पादन में वृद्धि और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह सुधार देश की जीडीपी को 0.5 से 0.75 प्रतिशत तक अतिरिक्त ग्रोथ देने में सहायक सिद्ध होगा। पहले इनकम टैक्स में छूट, फिर आरबीआई द्वारा 1% की राहत से बाजार में 2.5 लाख करोड़…

Read More

रायपुर, 21 सितम्बर 2025 धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा में पढ़ाई कर रही हो?” मासूम मुस्कान के साथ भूमिका…

Read More

रायपुर, 20 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर…

Read More

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल रायपुर, 20 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग/नया रायपुर/रायपुर— केबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार सेक्टर 27 मिनी मार्केट बालक दास चौक (नया रायपुर)आगमन पर गुरु खुशवन्त साहेब का नया रायपुर सरपंच संघ अटलनगर भाजपा मंडल व किसान संघ प्रमुखों के सयुक्त नेतृत्व में गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ जेबीसी के माध्यम से फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया वही मैमोंटू व गजमाला भेंट कर अभिनन्दन भी किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है,…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH कबीरधाम जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौरी में शनिवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने महिलाओं को स्वास्थ्य-संवर्धन और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ दिलाई और महिला स्वास्थ्य तथा पोषण को सशक्त परिवार की नींव बताते हुए उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से पीड़ित मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत पोषण आहार किट वितरित किए गए, ताकि उनका उपचार अवधि के दौरान पोषण संतुलित रहे। इसके साथ ही ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ते हुए आयुष्मान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना महामारी के बावजूद देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया : उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 140 करोड़ लोगों की सेवा के संकल्प के साथ बड़े और साहसिक निर्णय लिए : डिप्टी सीएम अरुण साव Raipur chhattisgarh VISHESH दुर्ग। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की राजनीति को नई दशा और दिशा दी है। उन्होंने 140 करोड़ लोगों की सेवा के संकल्प साथ बड़े और साहसिक निर्णय लिए हैं। कोरोना महामारी के बावजूद देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। प्रधानमंत्री मोदी जी को 27 देशों ने सर्वोच्च नागरिक का…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से दिनांक 20 सितंबर 2025 को इंजीनियरिंग ब्लॉक, आरंग कैंपस में एक सफल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलनंद पांडा, एवं इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष डॉ. बृजेश पटेल के मार्गदर्शन और समर्थन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शिविर का उद्देश्य छात्रों एवं कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। यह आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 20 सितंबर 2025 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक अवसंरचना के उन्नयन हेतु कुल 75.13 लाख रुपये के दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। आज एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास की उपस्थिति में ये एमओयू संपन्न हुए। पहला एमओयू बिलासपुर स्थित रामकृष्ण मिशन के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” के लिए 61.96 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस सहयोग से दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, नेत्र देखभाल, पैथोलॉजी और…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को छेरी-खेड़ी में आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा सिख समाज द्वारा निकाली गई है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए टाटीबंध गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सिख समाज को बधाई देते हुए उनकी परंपराओं और शौर्य गाथाओं को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु और सामाजिक संगठन शामिल हुए।

Read More