- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
सड़क विकास के साथ हरियाली का नया अध्याय लिखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण का बड़ा अभियान चलाया है। ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ के तहत इस वर्ष अब तक 2 लाख 71 हजार 253 पौधे लगाए गए हैं। इनमें से 2 लाख 2 हजार 959 नए पौधे लगाए गए, जबकि 68 हजार 297 पौधों का रिप्लांटेशन किया गया। इस तरह प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग अब सिर्फ यातायात के मार्ग ही नहीं, बल्कि हरियाली से आच्छादित ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में तब्दील हो रहे हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तय लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण कर रिकॉर्ड…
करीब 650 महिलाओं को मिला रोजगार रायपुर, 19 सितम्बर 2025 दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत बोरिंदा में निर्मित अमृत सरोवर अब सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्त आजीविका का केंद्र बन चुका है। इस तालाब के माध्यम से “शीतल स्वास्थ्य समूह” की 12 महिला सदस्य संगठित होकर मछली पालन कर रही हैं। मनरेगा योजना के अंतर्गत बना यह अमृत सरोवर अब ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। तालाब में अब तक 1,00,000 से अधिक मछलियों (बीज) का संचयन किया गया है और नियमित…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली रायपुर, 19 सितंबर 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…
आनंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का किया अवलोकन गुजरात मॉडल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगा पशुधन व मछली पालन पर कार्य रायपुर, 19 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के पशुधन एवं मछली पालन मंत्री श्री रामविचार नेताम गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल हुए। उन्होंने आनंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट के डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और मूल्य संवर्धन की प्रक्रियाओं का अवलोकन भी किया। गुजरात में आयोजित इस समिट में देश-विदेश के विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। मंत्री श्री…
रायपुर, 19 सितम्बर 2025 प्रदेश में जैविक खेती की ओर किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य प्रदान करने के उद्देश्य से किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी जैविक पद्धति से उगा रहे हैं। इस दिशा में राज्य के उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में कई किसान जैविक खेती अपनाकर प्रेरणा बन रहे हैं। सक्ति जिला के ग्राम चिस्दा के कृषक श्री बाबूलाल राकेश एक एकड़ क्षेत्र में बैंगन की सफल जैविक खेती कर रहे हैं।…
रायपुर, 19 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम जर्वे के किसान श्री राजकुमार मनहर इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने जून 2025 में अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप…
रायपुर, 19 सितम्बर 2025 सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के प्रभार वाले जिले में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को राजनांदगांव, कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब को सक्ती तथा पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रभार सौंपा…
रायपुर, 19 सितम्बर 2025 प्रतिभा वर्मा ने बताया कि जुलाई महीने में अपने घर पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाया, जिससे बिजली बिल का बोझ लगभग खत्म हो गया और अब वे निश्चिंत होकर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, वहीं राज्य सरकार से अतिरिक्त 30 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिभा वर्मा को अब बिजली बिल की राशि जमा करने के बोझ से मुक्ति मिली है। योजना के तहत अपने घर के छत में…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और रोजगार में सेतु का कार्य करेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर, 19 सितम्बर 2025 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर एवं एनईपी इम्प्लीमेंटेशन सेल द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के भविष्य की दिशा और दशा तय करने वाला एक क्रांतिकारी कदम बताया। यह नीति 21वीं सदी के नवभारत की आधारशिला मानी जा रही है,…
स्वस्थ छत्तीसगढ़ से स्वस्थ भारत बनेगा और देश को विकसित बनाने मे स्वास्थ्य की अहम भूमिका होगीः स्वास्थ्य मंत्री ”छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी अभियान” से मातृ स्वास्थ्य को मिलेगी नई दिशा: डॉ. प्रियंका शुक्ला रायपुर, 19 सितम्बर 2025 देश में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्हत छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और यूनिसेफ के द्वारा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला की…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

