Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सांख्यिकीय जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 33 विद्यार्थियों ने “सरकारी निर्णय लेने में सर्वेक्षणों का महत्व” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद विषय विशेषज्ञों ने भी सांख्यिकी, आंकड़ा संग्रहण और नीति निर्माण में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया में विश्वसनीय आँकड़ों की अहमियत को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एनएसओ रायपुर के…

Read More

‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ के मंत्र से प्रेरित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @ 2047 के विजन के तहत भारत साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है डॉ. मिश्र ने शासन में निरंतर सीखने और नैतिक नेतृत्व के जरिए विकसित भारत के लिए क्षमता निर्माण पर जोर दिया मिशन कर्मयोगी गति, पैमाने और उद्देश्य के साथ शासन को पुनर्परिभाषित कर रहा है वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की चयन प्रक्रिया में विश्वसनीय, निष्पक्ष और न्यायसंगत तरीके से किए गए रणनीतिक बदलाव से लगभग एक दशक से शासन व्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं 100 से अधिक यूनिकॉर्न और…

Read More

सैकड़ों ग्ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएँ Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के धनोरा स्थित सीओबी परिसर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 29वीं वाहिनी ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और बल तथा समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करना रहा। शिविर में लगभग 150 महिलाओं, 50 पुरुषों और 20 बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आईटीबीपी के हिमवीर शामिल हुए। चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटीबीपी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 20 सितम्बर 2025 / जिले में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आज दिनांक 20.09.2025 को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली में स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए हाथों में स्वच्छता संदेश से लिखे हुए बैनर, तख्तियां और नारों के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर बन रहा खेलों का नया केंद्र, तेजी से सुविधाएं की जा रही है विकसित Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार दूरदर्शी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपनी चमक बिखेरें और देश व राज्य का नाम गौरवान्वित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ही खेल मैदानों और आवश्यक अधोसंरचनाओं…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 19 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत देवरी की शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल बैग का वितरण किया गया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा-1 से 5वीं तक के करीब 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के प्रति संगवारी महिला समिति की सक्रिय सहभागिता न केवल उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को सुदृढ़ बना रही है, बल्कि समुदाय के विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH कोरिया जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।अभियान के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के महत्व पर जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो सामान्यत: 10 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होती है। इस दौरान किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य पर…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर, भिलाई इस्पात संयंत्र के विपणन एवं व्यवसाय नियोजन विभाग (एम एंड बीपी) ने इस्पात भवन सभागार में कस्टमर मीट समारोह का आयोजन किया। समारोह में डिफेक्टिव स्टील स्क्रैप, स्लैग, कोल केमिकल्स, पिग आयरन और कमर्शियल रेल के ग्राहकों के साथ संयंत्र के सतर्कता, वित्त, सुरक्षा, सी एंड आईटी, एमआरडी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी व्यावसायिक लेन-देन में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और वैधानिक अनुपालन पर जोर दिया और ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करने…

Read More

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने स्वच्छता ही सेवा 2025 और स्वच्छोत्सव 2025 के तहत शुक्रवार को स्वच्छता रथ रैली का आयोजन किया। संस्थान के गो ग्रीन क्लब की अगुवाई में आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना रहा।कार्यक्रम में निदेशक (प्रभारी) डॉ. (श्रीमती) ए. बी. सोनी, डॉ. टी. पी. साहू, डॉ. डी. सी. झारिया और डॉ. गोविंद पी. गुप्ता सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए— “हर नागरिक का एक ही नारा, स्वच्छ रहे…

Read More