- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
Posted On: 26 SEP 2025 5:20PM by PIB Raipur केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर बसे घोड़ागांव गांव में आज पोषण माह के अंतर्गत विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और पोषण संबंधी जागरूकता को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदाई नाग उपस्थित रहीं। ग्राम सरपंच श्री बालसू नेताम ने भी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल…
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में झलकी हिंदी की प्रभावशीलता Posted On: 26 SEP 2025 6:20PM by PIB Raipur स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- सेल -भिलाई इस्पात संयंत्र में राजभाषा विभाग द्वारा चल रहे राजभाषा पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत संयंत्र स्तरीय तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन इस्पात भवन स्थित सभागार में किया गया। हिंदी के प्रति जागरूकता और प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों की वक्तृत्व कला और भाषाई कौशल को मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मौके पर दिए गए विषयों पर तुरंत भाषण देना था। इनमें “ऑनलाइन गेमिंग और बच्चों पर प्रभाव”, “अंतरिक्ष…
Posted On: 26 SEP 2025 6:05PM by PIB Raipur सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएचआरसी) में विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं के माध्यम से गर्भनिरोधक के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी ने किया। इस दौरान पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा जेएलएनएचआरसी के स्टाफ द्वारा तैयार किए गए…
Posted On: 26 SEP 2025 5:31PM by PIB Raipur राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 26 सितम्बर को चंपारण में व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का संचालन एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) क्लब द्वारा प्रोफेसर सुधाकर पांडे, क्षेत्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राध्यापकों डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ. दीपिका अग्रवाल, डॉ. निलेश मिश्रा और श्री विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई अभियान की शुरुआत प्रभु…
Posted On: 26 SEP 2025 6:36PM by PIB Raipur भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के उद्देश्य से 15 से 30 सितम्बर तक ‘हिन्दी पखवाड़ा 2025’ का आयोजन किया। इस पखवाड़े के अंतर्गत हिन्दी काव्य-पाठ प्रतियोगिता और वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईबीसी24 के सहयोगी संपादक एवं लेखक श्री बरुण सखाजी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। निदेशक-प्रभारी प्रोफेसर संजीव पराशर, प्रोफेसर जागरूक डावरा और प्रोफेसर दामिनी सैनी ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से…
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य सत्रों में 40 हज़ार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इन जांचों के दौरान 10 हज़ार से अधिक उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी) के मामलों की समय रहते पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार के दायरे में लाया गया। यह अभियान 24 और 25 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के 843 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित हुआ, जिसका उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। “छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में महिलाओं…
श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना रायपुर, 26 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।…
दिव्यांग बच्चों के संरक्षण और बालिकाओं की सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन रायपुर, 26 सितंबर 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के एक होटल में “दिव्यांग बच्चों के संरक्षण, बालिकाओं की सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वाेत्तम हित के लिए पुर्नस्थापनात्मक व्यवहार” विषय पर राज्य स्तरीय बहु-हितधारक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “बच्चों की देखरेख और संरक्षण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उपचार से बेहतर है रोकथाम।”…
रायपुर. 26 सितम्बर 2025 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर वहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी इस दौरान उनके साथ थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को…
दिव्यांगजन शिविर का हुआ आयोजन रायपुर, 26 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न उपयोगी उपकरण ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं सेंसर छड़ी वितरित की । इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया। उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

