Author: Manpreet Singh

जेल प्रशासन ने पूजा व फलाहारी की विशेष व्यवस्था की रायपुर, 26 सितंबर 2025 नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने…

Read More

स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, हर नागरिक का पहला कर्तव्य है: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर 26 सितम्बर 2025 नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 25 सितम्बर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम चिरमिरी में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पार्क मालवीय नगर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोंडी में सफाई अभियान और श्रमदान कार्यक्रम…

Read More

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र रायपुर, 26 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा से जीवंत हो उठी। स्कूली बच्चों ने विकसित भारत, ऑपरेशन सिन्दूर, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय और सामाजिक संदेशों पर शानदार पेंटिंग्स बनाईं। कई बच्चों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरित रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं…

Read More

6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा रायपुर, 26 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक ऐसी योजना जो उपभोक्ताओं को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बना रही है और उन्हें महंगे बिजली बिल से राहत पहुंचा रही है। योजना के तहत बिलासपुर जिले के कृष्णा विहार कोनी निवासी श्रीमती सुधा मिश्रा ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, उन्होंने छह किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया हैं जिससे उनकी बिजली बिल की लागत काफी कम होने से उनहे चिंता से मुक्ति मिल गई। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और…

Read More

शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश रायपुर, 26 सितंबर 2026 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चिकित्सा छात्रों से सीधा संवाद किया। मंत्री से खुले संवाद कर विद्यार्थियों ने अपनी बातें साझा कीं और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और समाधान के आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएँ एवं सुझाव मंत्री श्री अग्रवाल के समक्ष रखे। सामने आए मुद्दों में…

Read More

दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले हुए बुलंद रायपुर, 26 सितम्बर 2025 महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों के लिए पर्पल फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया। पर्पल फेयर कार्यक्रम में नृत्य कला, गायन कला, फैशन शो और ब्रेल लिपि का प्रदर्शन ने दिव्यांगों के आत्मविश्वास को एक नई ऊंचाई दी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए बहुआयामी…

Read More

वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण,बलिदानी क्रांतिकारी की गाथा से गूंजा महाविद्यालय परिसर रायपुर, 26 सितम्बर 2025 सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बिलाईगढ़ स्थित शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में सोनाखान के महान बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री श्री वर्मा ने प्रतिमा का तिलक कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरनारायण सिंह की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। परिसर देशभक्ति और बलिदान के नारों से गूंज उठा। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने…

Read More

 रायपुर, 26 सितम्बर 2025 रायगढ़ जिले के ग्राम कुकुर्दा निवासी श्री नेत्रनंद प्रधान ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट न केवल बिजली का उत्पादन कर रहा है, बल्कि हर महीने होने वाले भारी-भरकम बिल से भी उन्हें राहत दिला रहा है। उन्होंने कहा कि छत पर सोलर घर पर उजाला और जेब में बचत हुआ है। नेत्रनंद प्रधान ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से पहले मई 2025 में उन्हें 417 यूनिट खपत पर 1460 रुपए का बिल…

Read More

झगरपुर के किसान श्री खगेश्वर प्रधान ने बैगन की उन्नत खेती से कमाया 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ कृषकों के लिए बने प्रेरणा स्रोत रायपुर, 26 सितम्बर 2025 रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर के प्रगतिशील किसान श्री खगेश्वर प्रधान ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि पारंपरिक पद्धतियों के साथ नवाचार और वैज्ञानिक तकनीक को जोड़ा जाए, तो खेती एक अत्यंत लाभदायक व्यवसाय बन सकती है। उन्होंने अपने एक एकड़ खेत में बैगन की उन्नत खेती कर लगभग दो लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। अपनी इस उल्लेखनीय सफलता से श्री प्रधान ने इस…

Read More

रायपुर, 26 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में आज मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं संपदा अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विगत छह माह के दौरान मंडल द्वारा 435 करोड़ रुपये मूल्य की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री के प्रयासों की सराहना की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को बधाई देते हुए शेष संपत्तियों का विक्रय दिसंबर 2025 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से आवासीय गतिविधियों, निर्माण कार्यों, रिफॉर्म्स तथा…

Read More