- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
किफायती साबित हुई पहल रायपुर, 26 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और महंगे बिजली बिल से राहत प्रदान करने की दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना का लाभ उठाते हुए बिलासपुर के कृष्णा विहार, कोनी की निवासी श्रीमती सुधा मिश्रा ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके परिणामस्वरूप उनके परिवार के बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आई है। श्रीमती मिश्रा के पति श्री उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है, जहाँ बिजली की खपत अधिक होने…
रायपुर, 26 सितम्बर 2025 रायगढ़ जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जल संचय जन भागीदारी 1.0 पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगरी-03 में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मनरेगा टीम, तकनीकी सहायकों, महिला समूहों और ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से संभव हुई। जिले में अमृत सरोवरों का निर्माण, वर्षा जल संचय और भूजल स्तर संवर्धन जैसे कार्य व्यापक जनसहयोग से संपन्न किए गए। सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि यह…
25 अक्टूबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं रायपुर, 26 सितम्बर 2025 बस्तर ओलंपिक 2025 के पंजीयन की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है। इस ओलंपिक में बस्तर संभाग के विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के लिए अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी (केवल सीनियर महिला वर्ग) शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी भी सीधा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे, जबकि सीनियर वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। पंजीयन की प्रक्रिया…
गांधी वार्ड मुंगेली के सुधीर सोनी को मंहगे बिजली बिल से मिली बड़ी राहत रायपुर, 26 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर योजनांतर्गत आमजनों को राहत, सब्सिडी और स्वच्छ ऊर्जा की सौगात मिल रही है। यह योजना आमजनों को मंहगे बिजली बिल से बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना लाभान्वित मुंगेली जिले के हितग्राही श्री सुधीर सोनी ने अपने घर में 05 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। योजना से पहले उनका बिजली बिल प्रतिमाह 07 से 08 हजार रुपये और कई बार 09 हजार रुपये तक पहुँच जाता…
रायपुर, 26 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के विवेकानंद सभागार में आज नव नियुक्त सिविल जज (कनिष्ठ वर्ग) हेतु आयोजित प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के समापन सत्र का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय श्री रमेश सिन्हा के गरिमामय नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 30 जून 2025 से शुरू हुई थी। जिसका समापन आज 26 सितम्बर 2025 को हुआ। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने संबोधन में अपने अमूल्य विचार प्रशिक्षु न्यायाधीशों के साथ साझा किए। उन्होंने न्यायिक कार्यप्रणाली में निष्ठा, संवेदनशीलता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व को रेखांकित किया…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का विशेष आयोजन रायपुर, 25 सितम्बर 2025 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत जिले के 16 सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 719 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श किया जा चुका है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 25 और 26 सितम्बर को भी जिलेभर में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…
आबकारी कंट्रोल रूम एनएच कार्यालय में होगा स्थानांतरित रायपुर, 26 सितम्बर 2025 कवर्धा के युवाओं और अध्ययनशील नागरिकों की बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी के निर्माण की दिशा में अब तेज़ी आ गई है। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना के लिए आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंदप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण की बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रस्तावित नालंदा लाइब्रेरी परिसर स्थल में आबकारी कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने आज आबकारी कंट्रोल रूम को…
जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन रायपुर, 26 सितंबर 2025 भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में आयोजित जन भागीदारी से जल संचय राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जिले को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले की यह सफलता जिलेवासियों, सामुदायिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण किया गया और ग्रामीण स्तर पर जल संचय के विभिन्न अभियानों का…
घर की तरह शहर को भी रखें साफ : उप मुख्यमंत्री श्री साव सेवा पखवाड़ा में शहरवासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प रायपुर, 26 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की अगुवाई में आज सेवा पखवाड़ा के तहत लोरमी नगर पालिका में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाकर सफाई की गई। इस दौरान लोरमी के महामाया मंदिर से लेकर 50 बिस्तर अस्पताल तक सफाई अभियान चलाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ मुंगेली के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय और नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा सहित…
प्रदेश सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास पर दे रही जोर : श्री अरुण साव रायपुर, 26 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, शहर समागम’’ एवं ‘स्वच्छता संवाद’ कार्यक्रम में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के कबीर भवन में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार कार्य का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने इसके साथ ही लोरमी में पांच करोड़ 23 लाख रुपए के तीन नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें नगर उद्यान निर्माण, बाबाधाम मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण तथा ब्राह्मणपारा मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

