Author: Manpreet Singh

10 अक्टूबर का लक्ष्य सभी ग्राम पंचायत करें पूरा पीएम आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्य में तेजी के लिए हुआ समीक्षा बैठक सूरजपुर, 27 सितंबर 2025 कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन एवं प्रगति निरंतर जारी है। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31954 परिवारों को आवास की स्वीकृति मिली है, जिसके विरुद्ध 16172 आवास पूर्ण कर लिए गए है। शेष आवासों के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास जारी है। इसी तारतम्य…

Read More

जीएसटी बचत की ली जानकारी रायपुर, 27 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत बिश्रामपुर स्थित सतीश जनरल स्टोर और सूरजपुर के अशोक रेडियो सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं और व्यापारियों से बातचीत कर जीएसटी दरों में आई राहत के लाभ को साझा किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू हुए जीएसटी सुधारों ने देश की कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। यह सुधार केवल आर्थिक दृष्टि से अहम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी…

Read More

श्रमिक हित में सारंगढ़ में हुआ श्रम विभाग का कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रम कार्ड पंजीयन और योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित रायपुर, 27 सितंबर 2025 राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ई.एस.आई.सी तथा ईएसआईएस के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जांच एवं श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे। मंत्री श्री वर्मा ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए…

Read More

मोहंदा गांव में सी सी रोड निर्माण एवं साइकिल स्टैंड हेतु 10-10 लाख रुपये की घोषणा की रायपुर, 27 सितंबर 2025 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को साइकिल वितरण कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा के स्कूल परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने अशोक का पेड़ और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ पहले चरण में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू होगी सुविधा सभी सेवाओं के लिए एकीकृत केन्द्र की तरह कार्य करेगा आदर्श सुविधा केंद्र, नागरिकों को होगी सहूलियत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर, 27 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की विशेष पहल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र खोलने के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए…

Read More

छात्राओं से की आत्मीय चर्चा, बेहतर इंसान बनने की दी प्रेरणा छात्रावास के लिए 2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा रायपुर, 27 सितम्बर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान नेहरू नगर स्थित तेजस्विनी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत बच्चियों से आत्मीय चर्चा की और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का बेहतर जरिया है। एक सच्चे नागरिक की पहचान उसके सोच और व्यवहार से होती है।…

Read More

रायपुर, 27 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।पहला मार्ग छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसकी लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। यह सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरा मार्ग टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग तक का निर्माण है,…

Read More

संविधान का व्याख्याकार, नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है उच्च न्यायालय: राज्यपाल श्री रमेन डेका इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय पर न्याय उपलब्ध कराने राज्य सरकार कटिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आमजनों का विश्वास प्राप्त करना न्यायपालिका का सर्वाेत्तम उद्देश्य: न्यायाधीश श्री माहेश्वरी रायपुर, 27 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह’ का आयोजन महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण: सरस्वती स्कूलों के 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित रायपुर, 27 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों के…

Read More

रायपुर, 27 सितंबर, 2025 अकादमिक उत्कृष्टता में अग्रणी संस्थान, कलिंगा विश्वविद्यालय, फार्मेसी संकाय ने 25 सितंबर 2025 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। यह कार्यक्रम फार्मेसी पेशे और दवाओं के सुरक्षित, प्रभावी और तर्कसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था। विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रत्येक वर्ष 25 सितम्बर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना तथा बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में उनके योगदान को बढ़ावा देना है। इस वर्ष के समारोह का विषय था “स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मेसी के बारे में सोचें”, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य रणनीतियों में एकीकृत करने के महत्व पर बल दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर, महिला स्वास्थ्य जांच और बुनियादी जीवन समर्थन प्रशिक्षण (सीपीआर) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री मेडीशाइन अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल की डॉ. नेहा पगारे, डॉ. पूनम गुप्ता और उनकी टीम ने किया। यह कार्यक्रम फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. संदीप प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन सुश्री खुशबू गुप्ता, श्री प्रांजुल श्रीवास्तव ने डॉ. संदीप कुमार मिश्रा, डॉ. इंदुलता कंवर, श्री स्मृति रंजन दाश, श्री नैमिष नंदा, श्री मृत्युंजय भांजा, श्री आयुष्मान रॉय, डॉ. रूपाली भारती साव, श्री दीपेश कुमार, श्री प्रबीन कुमार मिशाल, सुश्री रश्मी सिन्हा, सुश्री सलोनी साव, श्री दीपक भद्रे सहित आयोजन समिति के साथ किया। इस कार्यक्रम में 200 छात्रों तथा 20 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कलिंगा विश्वविद्यालय उन सभी फार्मासिस्टों को शुभकामनाएं देता है जो अपना जीवन समर्पित करते हैं और चिकित्सा और उपचार के बीच सेतु का काम करते हैं!

Read More