Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा विद्यालय परिसर सरस्वती शिशु मंदिर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री का आह्वान – बड़ा सपना देखें, लक्ष्य तय करें और पूरी लगन से उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ें मुख्यमंत्री ने कहा – शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से होता है जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रायपुर, 25 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

बेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन की सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदेशभर के साहित्यकार, विद्वान और राजभाषा से जुड़े प्रतिनिधि होंगे शामिल रायपुर, 25 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और राजभाषा के विकास को समर्पित दो दिवसीय प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को जिला बेमेतरा में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के साहित्यकारों, विद्वानों, भाषा विशेषज्ञों और राजभाषा से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। सम्मेलन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के…

Read More

सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 25 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बिजली, खेल और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा, रक्तदान…

Read More

मुंगेली, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं मेगा हेल्थ कैंप तथा ₹69 करोड़ 20 लाख से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ और मेगा हेल्थ…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 7:37PM छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में धान की फसल अब बालियां निकलने की शुरुआत यानी पैनिकल इनिशिएशन और प्रारंभिक प्रजनन अवस्था में पहुंच गई है। फसल की इस निर्णायक अवस्था में होने वाला प्रबंधन सीधे बालियों के विकास, दाना बनने और अंतिम उत्पादन को प्रभावित करता है। लगातार बारिश और अधिक आर्द्रता को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी बढ़ाने तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए आवश्यकता-आधारित और वैज्ञानिक प्रबंधन उपाय अपनाने की सलाह दी है। पैनिकल इनिशिएशन धान के पौधे के…

Read More

रायपुर, 25 सितंबर 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “Piping Engineering & Process Plant Engineering – From Concept to Commissioning Stage: An Industrial Perspective” विषय पर एक सप्ताह की उद्योगोन्मुख कार्यशाला का उद्घाटन 25 सितंबर 2026 को एनआईटी रायपुर के D2 हॉल (विक्रम साराभाई हॉल) में किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रो. जी. डी. रामटेक्कर, निदेशक (प्रभारी), एनआईटी रायपुर तथा प्रो. एन. डी. लोंढे, कुलसचिव, एनआईटी रायपुर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रो. एस. सन्याल, डीन, CR & RM, डॉ. एस. घोष, अध्यक्ष, CEC, तथा प्रो. बी. मजूमदार, विभागाध्यक्ष, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, सहित…

Read More

महिलाओं के लिए पंजीयन शुल्क 4 से घटकर 2 प्रतिशत, स्टाम्प शुल्क में पहले से मिल रही 1 प्रतिशत छूट का भी मिला लाभ कम हुआ रजिस्ट्री का खर्च, ‘सेवा संकल्प अभियान’ में कांकेर की महिला किसान ने साझा किया अनुभव रायपुर, 25 सितम्बर 2026 अपने नाम जमीन होना किसी भी महिला के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कांकेर जिले के सरोना निवासी महिला किसान श्रीमती चंद्रकांता नेताम के लिए जमीन की रजिस्ट्री अब पहले की तुलना में कम खर्चीली हुई है। महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत से घटाकर…

Read More

रायपुर, 25 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को कार्यालय आने जाने से राहत मिल रही है। कोरिया जिले के पोड़ी बचरा तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ेसलही निवासी पन्ना लाल की बेटी सविता को छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। परिवार ने सेवा सेतु पोर्टल…

Read More

रायपुर, 25 सितंबर 2026 किसी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य, सम्मान और सुकून से जुड़ा सपना होता है। ग्राम चनवारीडांड निवासी ममता यादव, पति किशोर के लिए भी अपने परिवार के सुरक्षित आवास की चाह लंबे समय से थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके इस सपने को पूरा करने का रास्ता आसान किया। सपनों को मिली सरकारी योजना की मजबूती प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ममता यादव को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की स्वीकृत राशि…

Read More

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत बेटियों को मिली स्वच्छता और सम्मान की सुविधा रायपुर, 25 सितंबर 2026 कांकेर जिले के जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत केसकोड़ी में अब विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। कभी नक्सल समस्या से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत केसकोड़ी में पहला बालिका शौचालय निर्मित किया गया है। यह निर्माण बेटियों की गरिमा, स्वच्छता और विद्यालयों…

Read More