Author: Manpreet Singh

हैदराबाद, 27.09.2026: एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष. (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया है, जो कि लौह अयस्क प्रसंस्करण, पाइपलाइन और पेलेट बनाने की 5,427 करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना का हिस्सा है । यह एकीकृत परियोजना बचेली में अपने लौहअयस्क संचालन को कंपनी के नगरनार में स्थित इस्पात संयंत्र से जोड़ता है ।इस परियोजना के अंतर्गत बचेली में एक नया लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, 15 एमटीपीए स्लरी पाइपलाइन और नगरनार में 2 एमटीपीए पेलेट संयंत्र शामिल हैं । 135 कि.मी. की स्लरी पाइपलाइन बचेली से नगरनार तक संसाधित लौह अयस्क कॉन्संट्रेट…

Read More

प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय रायपुर, 23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ का बस्तर अब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। कभी नक्सलवाद और हिंसा के संदर्भ में चर्चा में रहने वाला यह क्षेत्र आज अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, परंपराओं और आतिथ्य के कारण पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। बदलते वातावरण के साथ बस्तर में पर्यटन, इको-टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय उद्यमिता के नए अवसर आकार ले रहे हैं।बस्तर की सबसे बड़ी विशेषता यहां प्रकृति और…

Read More

सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी जारी रायपुर, 26 सितम्बर 2026। पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने संबंधी ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन अभी जारी राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। ऑनलाइन मॉड्यूल के लाइव होने तक नागरिक पूर्व की भांति…

Read More

सीपत, 26 सितम्बर 2026: एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के सहयोग से “बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज” विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से विद्युत क्षेत्र एवं उद्योगों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यशाला में श्री संजय अग्रवाल, आईएएस, कलेक्टर बिलासपुर; श्री रजनेश सिंह, आईपीएस, डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर; श्री हिमेश देवांगन, महाप्रबंधक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन; श्री गुंजन शुक्ला, मुख्य बॉयलर निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन; श्री विजय सोनी, उप संचालक, उद्योग एवं सुरक्षा; श्री वी. एस. दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत; श्री…

Read More

दिनांक 26 सितंबर 2026 निवारक सतर्कता अभियान के तहत आयोजित सत्र में सार्वजनिक खरीद, अनुबंध प्रबंधन और सतर्कता उपायों पर हुई चर्चा Raipur chhattisgarh VISHESH / सार्वजनिक संस्थानों में खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री हिमांशु जैन ने शनिवार को एनटीपीसी सीपत में अधिकारियों को सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह सत्र निवारक सतर्कता पर 3 माह के अभियान के तहत आयोजित किया गया। “सार्वजनिक खरीद : रूपरेखा, प्रक्रिया एवं सत्यनिष्ठा संबंधी सुरक्षा उपाय” विषय पर आयोजित इस सत्र में श्री जैन ने…

Read More

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चों को खिलौने वितरित किए, ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ के तहत किया पौधरोपण Raipur chhattisgarh VISHESH / बिलासपुर, 26 सितंबर 2026। मुंगेली नाका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18, पंप हाउस में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सहभागिता की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राही माताओं-बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए न्यौता भोज…

Read More

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेन समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संगठन में निहित है। श्री साहू ने संत सेन जी महाराज के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी भक्ति, सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘केश शिल्पी सम्मान’ को केश-शिल्पियों के कौशल, श्रम और हुनर के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिक्षा को…

Read More

पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण से सुगम होगा आवागमन Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 26 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 84 लाख रुपये है। स्वीकृत कार्यों में अजिरमा में देवालय से धीरज सिंह के घर होते हुए वकील के घर तक 50.05 लाख रुपये, जमड़ी में पंचायत भवन से मझोलीपारा तक 49.20 लाख रुपये और…

Read More

हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ओजपूर्ण प्रस्तुतियों से सजी साहित्यिक संध्या, कवियों ने बांधा समां Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस साहित्यिक संध्या में देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ओज की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी) – संचालन श्री रमेश चंद्र महापात्र,…

Read More

समोदा के समीप ग्राम कागदेही में किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा Raipur chhattisgarh VISHESH / आरंग/रायपुर, 26 सितंबर 2026। आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने नगर पंचायत समोदा के समीप स्थित ग्राम कागदेही पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं परिस्थितियों की जानकारी ली।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया…

Read More