Author: admin

माता कलारिन के त्याग और तपस्या से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए : डिप्टी सीएम अरुण साव उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की Raipur chhattisgarh VISHESH भिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज भिलाई नगर दुर्ग में छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए। समारोह में युवक-युवती ने मंच से अपने योग्य जीवन साथी के लिए परिचय दिया। वहीं श्री साव ने समारोह में समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया एवं समाज के भवन निर्माण के लिए…

Read More

दिनांक: 22 दिसंबर 2024स्थान: आरंग आरंग विधानसभा के कई विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग: आरंग नगर पालिका परिषद द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2024, सोमवार को नगर पंचायत चंदखुरी एवं मंदिर हसौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ हेतु भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आरंग के बस स्टैंड में आयोजित होगा और समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी होंगे। इसके अतिरिक्त, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी (सांसद, रायपुर लोकसभा)…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि दिनांक 20/12/2024 को अधिवक्ता संघ रायपुर के द्वारा संघ के 35 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया एवं नवीन पदाधिकारीगणों ने औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण भी किया इस बीच वर्ष 2025 का कैलेंडर भी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के द्वारा विमोचित किया गया तथा ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजयी रहे अधिवक्ताओं पुरस्कार वितरित किया गया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलराम प्रसाद वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर जी ने की विशिष्ट अतिथि श्री अरुण साव…

Read More

राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। 1. अमित कटारिया की नई नियुक्ति: भा.प्र.से. (2004) के अधिकारी श्री अमित कटारिया, जो हाल ही में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, को सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही श्री मनोज कुमार पिंगुआ (भा.प्र.से. 1994) को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। 2.…

Read More

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ करवाई प्राथमिकी दर्ज Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 22 दिसंबर/ बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही भी की है। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया…

Read More

मुख्यमंत्री ने कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कारों का किया वितरण मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 21 दिसंबर 2024/प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार जिला कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राहोद जिला जांजगीर चांपा,…

Read More

कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जगदलपुर 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने शनिवार को दरभा ब्लॉक के तीन प्लांटेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दरभा कॉफी प्लांटेशन की सभी कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उद्यानिकी कॉलेज, फील्ड ऑफिसर से चर्चा किए साथ ही कॉफी प्लांटेशन करने वाले किसानों से भी चर्चा किए। प्लांटेशन में मनरेगा से किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कांदानार के कॉफी प्लांटेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किए और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कॉफी उत्पादन के लिए ग्राम में बनी समिति का एसडीएम और जनपद सीईओ की उपस्थिति में बैठक करवाकर समिति में…

Read More

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर से अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश में 963 निक्षय शिविर आयोजित रायपुर 21 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में टीबी मरीजों…

Read More

नगर निगम कोरबा अंतर्गत दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 45 में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर, 21 दिसम्बर 2024 वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज शनिवार को नगर निगम क्षेत्र कोरबा अंतर्गत दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 45 सियाहीमुड़ी में चार वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी. जनभावना के…

Read More