- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- रायपुर : किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान
- रायपुर : स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था
- रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायगढ़ के कयाघाट में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल
- रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- रायपुर : बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: श्री नितिन नवीन
- रायपुर : नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Author: admin
रायपुर, 20 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री श्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी। आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल…
रायपुर, 20 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।
₹41.75 करोड़ की विकास परियोजनाओं से आरंग का नया अध्याय सड़क निर्माण से पुल निर्माण तक: आरंग में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवँ विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास गुरु खुशवंत साहेब: जनता के सहयोग से आरंग का सर्वांगीण विकास। Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग विधानसभा में लगातार हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब की अथक मेहनत और प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र को ₹41 करोड़ 75 लाख 94 हजार की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति…
गृह मंत्री ने ICP अगरतला व पेट्रापोल में BGF के नवनिर्मित आवासीय परिसर का ई-लोकार्पण भी कियाप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गत 10 वर्षों से केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड, बैरक, CAPF ई-आवास, छात्रवृत्ति जैसे कार्यों से CAPF कर्मियों का जीवन सुगम बना रही हैसीमांत क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित कर स्व-रोजगार को बढ़ावा दे रहे SSB के जवानSSB ने सीमांत गाँवों की संस्कृति, भाषा और समृद्ध विरासत को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया हैसशस्त्र सीमा बल ने “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के नारे को अपने कर्तव्यों से चरितार्थ कियाSSB ने नेपाल-भूटान के साथ…
कुल 26 दिनों के सत्र में लोकसभा की 20 और राज्यसभा की 19 बैठकें आयोजित की गईं Posted On: 20 DEC 2024 3:56PM by PIB Delhi संसद का शीतकालीन सत्र, 2024 शुक्रवार, 20 दिसंबर, 2024 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह सत्र सोमवार 25 नवंबर, 2024 को शुरू हुआ था और 26 दिनों तक चले सत्र में लोकसभा की 20 बैठकें और राज्यसभा की 19 बैठकें हुईं। सत्र के दौरान, लोकसभा में 05 विधेयक पेश किए गए और 04 विधेयक लोकसभा द्वारा पारित किए गए तथा 03 विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित किए गए। सत्र के दौरान दोनों सदनों द्वारा “भारतीय वायुयान विधेयक, 2024” नामक एक विधेयक पारित किया गया। विधेयक का उद्देश्य विमान अधिनियम, 1934 में समय-समय पर किए गए…
पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा, 14 करोड़ रुपए की लागत से शिवनाथ नदी पर बन रहा पुल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. 20 दिसम्बर 2024. दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण…
छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत हुआ एम ओ यूदोनो राज्यों के कलाकार होंगे लाभान्वितमहत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में दे सकेंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियांरायपुर 19 दिसम्बर 2024 छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते…
राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर, 19 दिसंबर 2024 राज्यपाल और कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये।बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन श्री बृजेश मिश्र, राज्यपाल…
रायपुर 19 दिसम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। 4500
स्थल: भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर, रायपुर Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की अपराधपूर्ण गतिविधियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा और अराजकता फैलाने के लिए प्रेरित करने का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े ने सार्वजनिक रूप से इस घटना को “कांग्रेस का शौर्य” बताया और अपने कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार के प्रदर्शन करने की अपील की, जो कि कांग्रेस की आपराधिक मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है। विधायक गुरु खुशवंत साहेब…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

