
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 5 जून 2026। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा 6 जून 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव कुमार सिंह, आईएएस, कलेक्टर रायपुर होंगे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक उद्बोधन से प्रतिभागियों को करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
मैट्स विश्वविद्यालय सदैव शिक्षा को रोजगार से जोड़ने तथा युवाओं को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मेगा जॉब फेयर 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।





















