

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर।2026। होली के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं। होली की पूर्व संध्या को जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव हमारे जीवन में आनंद, उमंग और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
इस शुभ अवसर उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि यह महापर्व होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और हर परिवार के जीवन में खुशहाली के नए रंग भरे।









