


अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट सही तरीके से निष्पादित करने एवं नियत स्थान पर देने कहा, लोगों को डेंगू, मलेरिया,मौसमी बिमारियों के प्रति जागरूक बनाने मेडिकल कैम्प लगाने कहा
निजी अस्पताल प्रबंधकों से नालों पर बनाये अवैध पाटों को शीघ्र स्वतः हटाकर सफाई करवाने चेम्बर बनवाने कहा गया, निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को मेडिकल वेस्ट का निष्पादन निर्धारित मानक अनुसार करने के निर्देश दिए गए

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन में जोन क्षेत्र के लगभग 20 निजी अस्पताल प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर उनसे नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के उद्यानों और तालाबों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की.
नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर ने बैठक में निर्देश दिए कि निजी अस्पताल प्रतिनिधियों से अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से निजी अस्पताल के मेडिकल वेस्ट का निष्पादन नियमानुसार निर्धारित मानक के अनुसार ही किया जाना, नियत स्थान पर ही निजी अस्पताल के मेडिकल वेस्ट को दिया जाना, इधर – उधर मेडिकल वेस्ट कदापि नहीं डाला जाना, निजी अस्पताल का प्रचार विज्ञापन नियमानुसार अनुमति लेकर निर्धारित स्थान पर लगाया जाना सभी निजी अस्पताल प्रबंधक हर हाल में नियमानुसार सुनिश्चित कर लेवें.
जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने निजी अस्पताल प्रबंधकों को सार्वजनिक नालों में बनाये अवैध पाटों को स्वतः हटाकर वहाँ सफाई करवाने चेम्बर बनवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि नालों की सफाई करवाई जा सके एवं नागरिकों को बारिश में जलभराव की समस्या का सामना आगे ना करना पड़े.
जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने सभी निजी अस्पताल प्रबंधकों से जोन 7 क्षेत्र के वार्डों में बस्तियों में डेंगू, मलेरिया, मौसमी बिमारियों के प्रति जन -जन में जनजागरूकता अभियान चलाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है और विशेषकर जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत स्लम बस्तियों में निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाने समाज हित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत आगे आने कहा है. मगर निगम जोन 7 कार्यालय में जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही द्वारा ली गयी निजी अस्पताल प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान नगर निगम जोन 7 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति रही.





















